Etawah News : जिले में 11 नए मरीजो के मिलने से कुल कोरोना मरीज संख्या बढकर 412 हुई

Etawah coronavirus update
Share News

 

जिले में आज 11 नए मरीजो के मिलने से कुल कोरोना मरीज संख्या बढकर 412 हुई

मनोज कुमार राजौरिया ।  इटावा में कोरोना का कहर आब तो थमने का नाम ही नही ले रहा है, दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है जिले में जनपद की आधी आवादी सील हो चुकी है, कई जगह पहले ही हॉटस्पॉट होने के कारण सील हो हैं वहीं आज ताजा जानकारी आने तक कुल 11 नए मरीज मिलने से अभी तक कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज संख्या बढ़कर 412 हो चुकी है। अब तक जिले के कुल 298 मरीज कोरोना से जंग जीत कर घर जा चुके है।

Etawah coronavirus update

★ सदर एसडीएम सिद्धार्थ , डिप्टी सीएमओ डा.वीरेन्द्र सिंह, डा.विनोद शर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद, ईओ नगर पालिका अनिल कुमार व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और विभिन्न क्षेत्रो के व्यक्तियों को एम्बुलेंस से जसवंतनगर L-1/ पीजीआई सैंफई/ नरायन कॉलेज भिजवाया गया। परिवारीजनों और अन्य की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि व्यक्ति कहां से संक्रमित हुये थे, सभी मरीजो की हिस्ट्री पता कि जा रही है। सभी क्षेत्र को सैनेटाइज कराया जा रहा है, उसके बाद प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में 250 मीटर का क्षेत्र में बैरिकेटिंग लगाकर सील भी कराया जा रहा है।

★एसडीएम सिद्धार्थ ने लोगों से अपील की वह परेशान न हो। अपने आसपास साफ सफाई रखे, प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशो का पूर्णतया पालन करे, आपकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ही क्षेत्र को सील किया गया है। इसलिए कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र में प्रवेश न करें।

कहा कहा मिले मरीज

इटावा मे आज 11 नए कोरोना संक्रमित मरीज जिन स्थानों पर पाए गए वो ये है-

S.B.I. भर्थना 7 मरीज
भर्थना 1 मरीज
फक्कड़पुरा 1 मरीज
कुम्हावर 1 मरीज
सदर इटावा 1 मरीज

वर्तमान में अब तक इटावा में कोरोना

मरीजों की कुल संख्या- 412
इलाज से ठीक हुए मरीज- 298
इलाज के दौरान मौत हुई- 18
एक्टिव कोरोना मरीज- 96

Trending News