Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: जिले का तहसील दिवस, तसल्ली दिवस बन कर रह गया

जनवाद टाइम्स 15 December 2020
20201215_205328
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा: समाधान दिवस अब सूने सूने होने लगे हैं शिकायतों की संख्या दिन प्रतिदिन घटने से ऐसा प्रतीत होता है कि अब लोगों का समाधान दिवस पर विश्वास कम हुआ है। यहां तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में मात्र 5 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका है।

Etawah News: Tehsil Day of the district became Tasli Day
उप जिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कोकावली गांव से स्वयं सहायता समूहों की सीमा, बेवी, प्रियंका, सरोज, सुधा, सोना देवी, अंगूरी इत्यादि दर्जन भर महिलाएं नारेबाजी करते हुए पहुंचीं उन्होंने समूह योजना की बीआरपी पर किसी भी स्कीम का लाभ न मिलने देने सहित अभद्रता के आरोप लगाए। महिलाओं का कहना था कि डेढ़ साल पहले समूहों समूहों से जुड़ी हैं और सफलतापूर्वक संचालित करने का प्रयास कर रही हैं किंतु उनकी देखरेख के लिए नियुक्त बीआरपी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने देती हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं। यह भी कहती हैं कि तुम्हें किसी योजना का लाभ नहीं लेने देंगे तुम जो कर सको सो कर लेना खूब उच्चाधिकारियों से शिकायत करो उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। बाद में समूहों की महिलाओं ने काफी देर तक हंगामा किया और वहां मौजूद एडीओ समाज कल्याण व बीआरपी रेनू ने उनको शिकायत करने से रोकने की कोशिश करते हुए समझाया लेकिन महिलाएं नहीं मानी और अपनी शिकायत की।
महलई गांव के अतर सिंह शाक्य ने शिकायत की कि मोहब्बतपुर नगला भगत स्थित उनके खेत पर चकरोड में खोदे गए नाले में गांव का गंदा पानी जाता है जिससे उनकी फसल को नुकसान होता रहता है। वहां कुछ लोग बांध लगा देते हैं जिससे पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में भर जाता है। अभी उनकी आलू की फसल में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बांध खुलवाने की मांग की है। कोकावली गांव की सिमरन ने गरीबी का रोना रोते हुए उसका नाम प्रतीक्षा सूची में होने के बावजूद आवास न मिलने की शिकायत की।

समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलदार रामानुज व पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: 15000 के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
Next: Etawah News: मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत थाना सिविल लाइंस में जिलाधिकारी ने महिला हेल्प डेस्क का किया उद्धघाटन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260412-WA0033
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ : आगरा में श्रमिक सम्मान समारोह: 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, श्रमिक एकता का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 April 2026
g
  • Etawah

Etawah News : बिना HSRP के नहीं बनेगा प्रदूषण प्रमाण पत्र, 15 अप्रैल से सख्ती

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 5.09.21 PM
  • Etawah

Etawah News : भागवत कथा: सुखदेव जन्म व सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु भाव-विभोर

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 6.23.45 PM
  • Etawah

Etawah News : मूँज में ज्योतिराव फुले जयंती पर विचार गोष्ठी, सामाजिक समानता का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ : आगरा में श्रमिक सम्मान समारोह: 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, श्रमिक एकता का दिया संदेश
  • Etawah News : बिना HSRP के नहीं बनेगा प्रदूषण प्रमाण पत्र, 15 अप्रैल से सख्ती
  • Etawah News : भागवत कथा: सुखदेव जन्म व सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु भाव-विभोर
  • Etawah News : मूँज में ज्योतिराव फुले जयंती पर विचार गोष्ठी, सामाजिक समानता का दिया संदेश
  • Etawah News : शिक्षकों की समस्याओं पर सहमति, चार्टर व्यवस्था लागू होगी, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.