Etawah News : एबीपीए उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बने महाशक्ति

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव विनीत सिंह जी व समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से संगठन के प्रति निष्ठा व सामाजिक सक्रियता को देखते हुए संगठन में महाशक्ति जी की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष महाशक्ति जी ने समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी व समस्त फार्मासिस्ट साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष कहते हैं कि अपने फार्मासिस्ट साथियों के सहयोग से वो फार्मासिस्ट कल्याण हेतु पूर्ण निष्ठा से संगठन के माध्यम से संकल्पित होकर क्रांतिकारी तरीके से कार्य करते रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर पर फार्मासिस्ट कल्याण हेतु क्रांतिकारी तरीके से कार्य कर रहा है और उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में सक्रिय कार्यकारिणी के माध्यम से लाखों फार्मासिस्ट संगठन में अपनी निष्ठा रखते हैं और मजबूती प्रदान कर रहे हैं। अंत में समाचार पत्र के माध्यम से महाशक्ति जी ने समस्त नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।