Etawah News: Seminar organized on 137th Foundation Day of Congress
संवाददाता महेश कुमार
इटावा: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137 वे स्थापना दिवस पर कोंग्रेसियो द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान संगठन के विस्तार, अनुशासन, कार्यकर्ताओं की एकजुटता, पार्टी में आपसी कलह समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई। विचार गोष्ठी को संबोधित करते शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने पार्टी के कार्यशैली और इसके मजबूती पर बल दिया। उन्होंने बताया कि हमारे कार्यकर्ता पैसे के लिए काम नहीं करते हैं। इस पार्टी में जो आता है उसी का होकर रह जाता है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, जनपद प्रभारी विजय मिश्रा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम नारायण दोहरे, कृष्ण चतुर्वेदी, वी पी शर्मा,सुरेंद्र प्रताप चौहान का उनके घर पर पहुंचकर फूल माला और शाल पहनाकर कर सम्मानित किया। इस अवसर पर, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह यादव, उपाध्यक्ष संजय दोहरे, संजय तिवारी, प्रेम किशोर द्विवेदी, अरुण यादव, चंद्र मोहन तिवारी, आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।