Etawah News : उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष सतमन्यु पुरवार का ह्रदय गति रुकने से निधन

IMG-20200711-WA0087
Share News

 

उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष सतमन्यु पुरवार का ह्रदय गति रुकने से निधन

रिषीपाल सिंह इटावा । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री शतमन्यु पुरवार का आज सुबह लगभग 11 बजे हृदयगति रुक जाने के कारण निधन हो गया है। निधन की खबर मिलते ही जनपद के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गयी।
पुरवार जी के निधन पर वर्तमान जिला अध्यक्ष श्री संतोष चौहान ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि पुरवार जी के साथ कई बर्षो तक युवा जिला अध्यक्ष रहते हुए काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है पुरवार जी बेहद लगनशील तथा कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे।

Etawah News

उनकी मृत्यु से मुझे ही नही बल्कि सम्पूर्ण व्यापार मण्डल को छती हुई है। पुरवार जी के निधन से हुई इस अपूर्णीय क्षति को किसी भी प्रकार से पूरा नही किया जा सकता है शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री शिव प्रसाद भदौरिया, जिला अध्यक्ष श्री संतोष चौहान, जिला उपाध्यक्ष वीके वर्मा जी, जिला महामंत्री शैलेश जैन जी, जिला कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र यादव,अध्यक्ष बसरेहर अशोक कुमार पोरवाल, महामंत्री बसरेहर मोहम्मद लतीफ खान मंसूरी, समेत समस्त व्यापारियों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए अपनी शोक संवेदनायें व्यक्त की तथा उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया, श्री संतोष चौहान ने कहा कि है उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सदैव पुरवार जी के परिवार के साथ है।

Trending News