Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: बारिश के दौरान कच्चे घर के ढह जाने से 26 वर्षीय विवाहित युवती की मौत एक गंभीर।

जनवाद टाइम्स इटावा 30 July 2021
Etawah News: One serious death of 26-year-old married girl after a kutcha house collapsed during rain.

Etawah News: One serious death of 26-year-old married girl after a kutcha house collapsed during rain.

Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: विकास खंड जसवंतनगर में बारिश के दौरान मोहब्बतपुर गांव में एक कच्चे घर के ढह जाने से उसमें 26 वर्षीय विवाहित युवती की जान चली गई जबकि 13 साल का एक बालक घायल हुआ है जिस के सिर में काफी चोट आई हैं।

जानकारी के अनुसार घटना 4 बजे के आस पास की है जब पिछले चार दिन से लगातार हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही थी। लोग घरों में बैठे हुए थे तभी अचानक विश्वनाथ सिकरवार का कच्चा घर अचानक ढह गया जिससे हुई आवाज से लोग सहम गए। आस पास के लोग दौड़कर आए और छानबीन की तो उसमें पति से अनबन के कारण पिता के पास रह रही 26 साल की शादीशुदा बेटी अंजना सिकरवार जिसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी वह मरणासन्न अवस्था में मिली तथा उसका चचेरा भाई 13 वर्षीय रंजीत जो आगरा में कक्षा छठवीं में पढ़ता है कुछ दिन पहले ही अपने ताऊ के साथ यहां आया था वह भी उसमें दबा हुआ मिला। जैसे तैसे लोगों ने मिट्टी हटाकर दोनों को निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सकों ने अंजना को मृत घोषित कर दिया जबकि 13 साल के बालक रंजीत को मोहल्ले पड़ोस के लोग नगर के प्राइवेट चिकित्सक के यहां लाए थे उसके सिर में काफी चोट होने के कारण दर्जनभर से अधिक टांके लगाए गए हैं।

Etawah News: One serious death of 26-year-old married girl after a kutcha house collapsed during rain.

घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य सीधे घटनास्थल पहुंचे तब तक दोनों घायलों को नगर की ओर अस्पताल लाया जा रहा था। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और संभव मदद का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह, एसएसआई दिनेश कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बाद में मृतका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

Post navigation

Previous: Agra News: शुक्रवार को बारिश में भीगते टीकाकरण कराने पहुँचे लोग
Next: Ambedkar Nagar News : नसीरपुर(जमलापटी)में प्रधान राम चन्दर यादव के आवास पर स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.