Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सफारी पार्क में शावकों की मौत पर सपा नेताओं ने ज्ञापन देकर DM से कार्रवाई की मांग की

जनवाद टाइम्स इटावा 12 July 2023
Etawah News: On the death of cubs in Safari Park, SP leaders submitted a memorandum demanding action from the DM

Etawah News: On the death of cubs in Safari Park, SP leaders submitted a memorandum demanding action from the DM

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम को संबोधित सफारी में तीन शावकों की मौत को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कमेटी बनाकर जांच करवाने की मांग की है। साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि लॉयन सफारी विश्वविख्यात सफारी पार्क है। जिसमें आए दिन सफारी प्रशासन के किसी न किसी प्रकार की लापरवाही के चलते शावकों की मौत हो रही है। यहां के अधिकारी चाहते ही नहीं है कि इस सफारी को आगे बढ़ाया जाए। आप लोग जैसा कि जानते हैं कि इटावा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लॉयन सफारी के रूप में बनाया है।

Etawah News: सफारी पार्क में शावकों की मौत पर सपा नेताओं ने ज्ञापन देकर DM से कार्रवाई की मांग की

सरकार की शुरू से ही सफारी के लिए मंशा ठीक नहीं है। इसको सहयोग नहीं किया जाता है। सरकार की मंशा ठीक होती, 6 साल से सरकार है अगर सरकार चाहती तो सफारी और ऊपर होती। उसको भी लगातार खराब करने की कोशिश करते हैं। आप समझ गए एक ऐतिहासिक घटना हुई। इसमें शेरनी सोना ने 5 शावकों को जन्म दिया। किसी एक शेरनी को एक साथ पांच शावक देना या अपने आप में बहुत बड़ी बात है। लेकिन यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि प्रबंधन ने लगातार बात को छिपाए रखा। सिर्फ दो शावकों के जन्म की सूचना दी। 5 शावकों का जन्म होता है, लेकिन दो शावकों की सूचना दी जाती है। जिसमें से तीन शावकों की मृत्यु हो जाती है।

उन्होंने बताया कि सफारी प्रबंधन में अगर लापरवाही ना वर्ती होती तो शायद वे तीनों शावक भी आज जीवित होते। मेरा सीधा सवाल सफारी प्रबंधन से है कि शेरनी की गर्भावस्था के दौरान ही पता चल गया होगा कि उसके घर में कितने शावक हैं। अगर यह जांच नहीं करवाई गई तो यह और भी बड़ी लापरवाही की बात है। अगर जांच करवाई होती और उसका ध्यान रखा होता तो आज सोना के 5 शावक जिंदा होते। तो यह सफारी और फल फूल रही होती। इसलिए जिलाधिकारी से मांग करने आए है इस लापरवाही के पीछे जो भी जिम्मेदार हो उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

Post navigation

Previous: Bihar News कामरेड जमुना कांत द्विवेदी की मनाई गई 49वीं पुण्यतिथि
Next: Etawah News: पीड़ित माँ ने कोर्ट से आदेश कराकर दर्ज करवाया मुकदमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.