Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे अधिकारी, किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स इटावा 5 June 2023
Etawah News: Officers reached the office on foot for environmental protection, planted saplings

Etawah News: Officers reached the office on foot for environmental protection, planted saplings

Share News
       
ब्यूरो संवाददाता

इटावा: विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ अधिकारी व समाजसेवी सड़क पर उतरे और वाहनों से कार्यालय ना जाकर सोमवार को सुबह पैदल अपने कार्यालय पहुंचे तथा दूसरे लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही पौधारोपण भी किया गया।

Etawah News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे अधिकारी, किया पौधारोपण

पर्यावरण छात्र संसद  में पारित प्रस्ताव के अनुरूप अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में यह काफिला अधिकारियों के आवास से चलकर कचहरी तक पहुंचा। पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक डॉ कैलाश यादव व संजय सक्सेना के संयोजन में अधिकारी व समाजसेवी कचहरी तक पैदल सड़कों पर उतरे। अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने कहा कि सप्ताह में 1 दिन पैदल कार्यालय जाना एक अच्छी पहल है इससे पर्यावरण प्रदूषण से बचेगा। उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश यादव, जल संरक्षक निर्मल सिंह, स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के सचिव विवेक रंजन गुप्ता, डॉ आशीष दीक्षित तथा बृजेश सक्सेना, भारत विकास परिषद तुलसी के पंकज चौहान, अंजू तथा मंजू स्वामी जगपाल, आचार्य चंद्रशेखर सहित बड़ी संख्या में लोग इस पैदल मार्च में शामिल हुए।

समाजसेवियों ने पर्यावरण छात्र संसद की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आवास पर पहुंचकर पौधारोपण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा तथा उनकी पत्नी ने पौधे लगाए एसएसपी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक कैलाश यादव व संजय सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post navigation

Previous: Etawah News: शोषित वंचित व पीड़ित शिक्षकों ने डी.आई.ओ.एस. कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन
Next: Etawah News: भाजपा के मिशन 2024 की तैयारी, टिफिन बैठक से हुई शुरुआत

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.08.36 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.07.05 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.05.20 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : वैशाली में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम, कार्ल मार्क्स को याद कर मजदूर अधिकारों पर हुआ मंथन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
  • Bihar News : वैशाली में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम, कार्ल मार्क्स को याद कर मजदूर अधिकारों पर हुआ मंथन
  • Bihar News : 19 मई से पंचायतों में लगेंगे सहयोग शिविर, अब गांव में ही होगा जन समस्याओं का समाधान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.