Etawah News : सांसद जी ने की जिले के आला अधिकारियो के साथ की मीटिंग, कहा हर जरूरतमंद तक पहुंचे कम्युनिटी किचन का खाना

IMG-20200407-WA0228
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया :  इटावा लाक डाउन के दौरान गरीबो,जरूरतमन्दो को भोजन उपलब्ध कराने हेतु प्रारंभ की गई कम्युनिटी किचन और जिले की हालात के जायजे को लेकर सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ,विधायिका सदर सरिता भदौरिया ,विधायिका भरथना सावित्री कठेरिया ,जिला अध्यक्ष बीजेपी अजय धाकरे ,जिलाधिकारी जे.बी.सिंह,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के साथ की मीटिंग की ।

IMG 20200407 WA0228

लॉक डाउन के दौरान गरीब व असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिये शुरू किए गए कम्युनिटी किचिन का अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रयास की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। किचिन की

IMG 20200407 WA0227

जिम्मेदारी बखूबी संभाल रहे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार को उन्होंने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही लोगों से अपील करते हुए लोग एक दूसरे से दूर रहे और अपने घरों में रहे। उन्होंने लोगों से महामारी से लड़ने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने खाने की गुणवत्ता भी परखी साथ ही लोगों द्वारा दिए जा रहे सहयोग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लोगों को राशन और सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है और जो लोग सरकारी सहायता से बंचित रह गए है उनकी लिस्ट बनाकर शासन को उपलब्ध

 

IMG 20200407 WA0224

कराने के आदेश दे दिए है। जिनके पास कोई कागज जैसे राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रमिक कार्ड नही है ऐसे लोगों की लिस्ट मांगी गई है ताकि उनको भी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इस दौरान सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया ने सोशल डिस्टेंसिंग का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने पत्रकारों और अधिकारियों से भी दूर रह कर काम करने की बात कहीं।

You may have missed