Etawah News : बढ़पुरा ब्लॉक के राजा के बाग में बने मॉडल पार्क का लोकार्पण

Etawah News
Share News

दिलीप कुमार इटावा। प्रत्येक ब्लॉक में एक मॉडल पार्क बनाए जाने की योजना के तहत बढ़पुरा ब्लॉक के राजा के बाग में बनाए गए मॉडल पार्क का लोकार्पण कर दिया गया है। इस पार्क में हरियाली के साथ ही योग से लेकर खेलकूद तक की सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्राकृतिक माहौल देने का प्रयास किया गया है।

Etawah News

सांसद रामशंकर कठेरिया के साथ क्षेत्र विधायक सरिता भदौरिया ने इस पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने निश्चित समय में पार्क बनाए जाने के लिए अधिकारियों की प्रशंसा की। इस पार्क में जिम की सुविधा उपलब्ध है, योगा की व्यवस्था है तथा खेलकूद के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि योग करने से मन को शांति मिलती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।

Etawah News

इस अवसर पर सांसद इटावा श्री राम शंकर कठेरिया जी, विधायक सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे जी , ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे जी,महामंत्री प्रशांत चौबे जी,राहुल सेंगर जी,प्रधान रमेश राजपूत जी पूर्व जिलाउपाध्यक्ष विकास भदौरिया जी,प्रभात दीक्षित जी, मुकेश यादव जी,सीपू चौधरी जी,श्याम पाठक जी, श्री भगवान पोरवाल जी , चंदन पोरवाल जी एवं समस्त कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे । जिले के हर ब्लॉक में एक मॉडल पार्क बनाए जाने की योजना चल रही है। जिसके तहत अलग-अलग ब्लॉकों में पार्क बनाए जा रहे हैं। यह काफी लंबा चौड़ा पार्क है। यहां स्वच्छता और हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। पार्क में ऐसी व्यवस्था की गई हैं जिससे बच्चे, युवा व बुजुर्ग सभी पार्क में आ सकें।

Trending News