Etawah News : समिति कार्यालय में UNICEF के अधिकारियों के साथ एमएलए सरिता भदौरिया ने की बैठक

MLA Sarita Bhadoriya
Share News

समिति कार्यालय में UNICEF के अधिकारियों के साथ एमएलए सरिता भदौरिया ने की बैठक

गुलशन कुमार इटावा । समिति कार्यालय में UNICEF के अधिकारियों से महामारी में ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर मीटिंग की। जिसमे महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध और यौन शोषण पर प्रभावी रोकथाम के लिए एमएलए सरिता भदौरिया ने यूनिसेफ के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है। बुधवार को समिति कार्यालय में यूनिसेफ के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श किया।

MLA Sarita Bhadoria Etawah

बैठक में तय किया गया कि महिलाओं एवं बच्चों के प्रति घटित अपराधिक घटनाओं को रोकने एवं उसके अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए अधिक प्रभावी कार्रवाई की जाए।

MLA Sarita Bhadoriya

साथ ही अब तक ऐसे प्रकरणों में की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाए। यह भी तय किया गया कि यूनिसेफ और जनपद प्रशासन मिलकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाएं।

Trending News