Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : कुर्मी क्षत्रिय संघर्ष समिति ने सदस्यता व तानाशाह नीति के खिलाफ जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 12 July 2023
Etawah News: Kurmi Kshatriya Sangharsh Samiti gave memorandum to District Magistrate against membership and dictatorial policy

Etawah News: Kurmi Kshatriya Sangharsh Samiti gave memorandum to District Magistrate against membership and dictatorial policy

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : कुर्मी क्षत्रिय संघर्ष समिति पुरबिया टोला इटावा ने आज केके कालेज प्रबंध समिति की साधारण सभा केके क्लब की आम सदस्यता के लिए सदस्य बनाने के लिए जिलाधिकारी इटावा को ज्ञापन देकर गुहार लगाई। प्रतिनिधि मंडल ने शामिल पूर्व सभासद सचिन वर्मा ने बताया कि कुर्मी समाज के लोग केके कालेज प्रबंध समिति को चुनने के लिए केके क्लब की साधारण यानी आम सदस्यता जो नियमानुसार रुपया 1000 देकर प्रतिवर्ष 1 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य होती है के लेने के इच्छुक है। लेकिन केके कालेज के अध्यक्ष एवम मंत्री अपनी तानाशाह नीति के कारण उपरोक्त सदस्यता कुर्मी समाज के आम लोगो को देने के इच्छुक नहीं है।

WhatsApp%20Image%202023 07 11%20at%203.47.47%20PM

इस संबंध ने इन लोगो से कई बार वार्ता की गई है, परंतु ये लोग अपने परिवार एवम कुछ चाटुकार लोगो को बनाकर गुप चुप केके कालेज प्रबंध समिति का चुनाव कर कई वर्षो से महाविद्यालय में प्रबंध समिति के माध्यम से अलोकतांत्रिक कब्जा किए हुए है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नरेंद्र वर्मा ने बताया कि कुर्मी क्षत्रिय संघर्ष समिति का गठन समाज की धरोहरों को जैसे केके डिग्री कालेज, केके इंटर कालेज, लाला नानक चंद्र ट्रस्ट, कालेज एवम समाज की जमीन आदि को बचाने के लिए किया गया है, हमारे बुजुर्गो ने अपना एवम अपने परिवार का पेट काटकर इन संस्थाओं का निर्माण किया था। कुर्मी समाज के युवा बुजुर्गो के दिशा निर्देश में अपनी धरोहरों को बचाने के लिए संकल्पित है।

प्रतिनिधि मंडल में पूर्व अध्यक्ष केके कालेज प्रबंध समिति पवन कुमार वर्मा, महेश प्रताप सिंह, अजय कुमार वर्मा, शैलेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व सभासद सचिन वर्मा, नरेंद्र वर्मा, स्वकीर्ति वर्मा, विनय वर्मा, प्रमेंद्र पटेल, नयन पटेल, मुकेश कुमार, देवीचरण वर्मा, श्रीकांत वर्मा, संतोष वर्मा, विपिन कुमार, पवन वर्मा, सुनील वर्मा आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जिलाधिकारी अवनीश कुमार ने कुर्मी क्षत्रिय संघर्ष समिति के प्रतिंधिमंडल की बात सुनकर ज्ञापन को आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के लिए भेज दिया।

Post navigation

Previous: प्रतापगढ़  न्यूज : वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर विक्रमपुर मोड़ के पास दर्दनाक दुर्घटना
Next: Etawah News : बीयर ठेका संचालकों ने दिया ज्ञापन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.