Etawah News: Jagmanpur and Akbarpura's match was exciting in Chambal Cricket League Season-2
संवाददाता: दिलीप कुमार
इटावा/चकरनगर: चंबल घाटी के बीहड़ों में चल रही 14 दिवसीय चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2 के आठवें दिन चंबल आश्रम हुकुमपुरा ग्राउंड पर जगम्मनपुर और अकबरपुरा टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। अकबरपुरा टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
बल्लेबाजी करते हुए जगम्मनपुर टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान से 80 रन बनाये। जगम्मनपुर के बल्लेबाज ऋषि दूबे ने टीम के लिए 18 रन बनाये वहीं 2 विकेट झटके। जगम्मनपुर टीम के खिलाड़ी गौरव ने भी 2 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी अकबरपुरा की टीम 11.1 ओवर में 70 रन बनाकर आल आउट हो गयी। अकबरपुरा टीम के खिलाड़ी करन ने सर्वाधिक 11 रन का योगदान किया। वहीं अकबरपुरा टीम के खिलाड़ी भूपेंद्र ने 3 विकेट लिए। जगम्मनपुर के खिलाडी ऋषि दूबे मैन आफ द मैच रहे। उन्हें चंबल क्रिकेट लीग आयोजन समिति की तरफ से मुलायम सिंह पाल के हाथों ट्रॉफी दी गयी।