Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर के गेट पर अवैध कब्जा, बच्चों की सुरक्षा से खुला खिलवाड़

जनवाद टाइम्स इटावा 3 February 2026
WhatsApp Image 2026-02-03 at 11.52.26 AM
Share News
       

सवाददादता आशीष कुमार

इटावा/सैफई: प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर के मुख्य गेट के सामने ग्रामीणों द्वारा वर्षों से किया जा रहा अवैध कब्जा अब बच्चों की पढ़ाई ही नहीं, बल्कि उनकी जान-माल के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। हैरानी की बात यह है कि एसडीएम सैफई के स्पष्ट आदेश के बावजूद तत्कालीन लेखपाल अजय यादव ने मामले को जानबूझकर नजरअंदाज कर आदेश को रद्दी की टोकरी में डाल दिया।

ग्रामीणों द्वारा स्कूल के ठीक सामने गाय-भैंस बांधना, ट्रैक्टर के हल, थ्रेसर खड़े करना आम बात हो गई है। बरसात के मौसम में हालात और बदतर हो जाते हैं। कीचड़, गंदा पानी और जानवरों के कारण छोटे-छोटे बच्चे स्कूल तक पहुंच ही नहीं पाते।

WhatsApp Image 2026 02 03 at 11.52.26 AM

माइनर सफाई में भी भारी लापरवाही स्थिति तब और गंभीर हो गई जब माइनर की सिल्ट सफाई के दौरान ठेकेदार ने गंदगी और कीचड़ सीधे स्कूल के सामने डाल दी, लेकिन उसकी सफाई आज तक नहीं कराई गई। नतीजा यह है कि विद्यालय के सामने बदबू, फिसलन और गंदगी का अंबार लगा है।

हेडमास्टर से लेकर एसडीएम तक शिकायत, फिर भी कार्रवाई शून्य विद्यालय के हेडमास्टर ने इस गंभीर समस्या को लेकर पहले खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित पत्र दिया।

इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने स्वयं एसडीएम सैफई को पत्र भेजकर अवैध कब्जा हटवाने का अनुरोध किया एसडीएम ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच की जिम्मेदारी तत्कालीन लेखपाल अजय यादव को सौंपी, लेकिन आरोप है कि लेखपाल ने मौके पर जाना भी जरूरी नही समझा और शिकायत की रद्दी की टोकरी में डाल दिया।

जानवरों से हो सकता है बड़ा हादसा स्कूल के सामने बंधे जानवर कभी भी बच्चों को कुचल सकते हैं। ग्रामीणों को जब जानवर हटाने के लिए कहा जाता है तो वे लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। इतना ही नहीं, स्कूल आने वाले रास्ते की पटरी और सड़क पर अवैध गुमटी भी रखी गई है, जिससे बच्चों को गंदे पानी में होकर विद्यालय आना पड़ता है।

अवैध कब्जा धारकों ने गोबर के उपले भी माइनर की पटरी पर रख दिए है जिससे बारिश में बच्चे निकल नही पा रहे है। रनुआं के बच्चे जिस रास्ते से आते है वो रास्ता कच्चा है और उस पर बरसात का पानी भर जाता है तो बच्चे पटरी के सहारे विद्यालय आ जाते थे लेकिन अब पटरी पर भी ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है।

रनुआं गांव से आने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अभिभावकों में रोष है और वे हर दिन किसी बड़े हादसे की आशंका में रहते हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों ने एसडीएम सैफई से तत्काल अवैध कब्जा हटवाने और एसडीएम के आदेश की अवहेलना करने वाले लेखपाल अजय यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Post navigation

Previous: Etawah News : अनियंत्रित कार पलटी, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा।
Next: Bihar News : तीसरे चरण का फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम शुरू 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.