Etawah News : I.N.D.I.A गठबंधन में अगले माह ही पड़ेगी फूट : रामशंकर कठेरिया

Etawah News : I.N.D.I.A coalition will split next month itself: Ramshankar Katheria

Etawah News : I.N.D.I.A coalition will split next month itself: Ramshankar Katheria

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया ने विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन में सितंबर में टूटने का दावा किया, सांसद ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा विपक्षी एकता के I.N.D.I.A पर हमला बोला है। उन्होंने कहां है कि सितंबर माह में विपक्ष का इंडिया गठबंधन में फूट पड़ेगी और सभी दल अपने-अपने दलों से ही पार्टी चुनाव लड़ेंगे। विपक्षी एकता का गठबंधन स्वार्थी लोगों का गठबंधन है। एक दूसरे को धोखा देने का काम कर रहे है।

201

सबसे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस गठबंधन से भाग खड़े होंगे। उसके बाद बिहार के पलटूराम भागेंगे, उसके बाद अन्य दल भी इस गठबंधन से भाग खड़े होंगे। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी आखिरी पायदान पर खड़ी है और समाजवादी पार्टी अपने अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव में 5 सीटें लाना भी मुश्किल पड़ जाएंगी। भले ही अखिलेश जी 80 सीटें जीतने के दावे करते रहे। भारतीय जनता पार्टी 75 प्लस सीट जीतकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी।

सांड़ के सवाल पर उन्होंने कहा अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए। उन्हें इटावा की भाषा में कहें तो राजनैतिक सहूर नहीं है। योगी जी पर वंशवाद परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं। जबकि मठ के महंत अवैद्यनाथ कभी चुनाव नही लड़ें उनकी जगह योगी चुनाव लड़े और सांसद बने थे। नेता जी की वजह से अखिलेश यादव एक बार मुख्यमंत्री बन गए थे। अब कभी सत्ता में नहीं आएंगे। उनका सपना, सपना ही रहेगा। सांसद ने कहा अगर अखिलेश यादव को सांड से अगर डर लगता है तो घर में घुसकर बैठें, यह भारत है। भारत में तो गाय, सांड़, नंदी सभी रहेंगे। किसने कहा है की राजनीति करिए, किसने कहा सड़कों पर घूमिए, डर लग रहा है तो घर में बैठिए।

Trending News