Etawah News : लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले के कांटे गए चालान

Etawah Police News
Share News

 

लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले के कांटे गए चालान

दिलीप कुमार इटावा । कोरोना संक्रमण से जंग के बीच लॉकडाउन में मास्क लगाने को लेकर जागरूकता के साथ पुलिस की सख्ती भी रही। यही कारण रहा कि मास्क को अनिवार्य करने के बाद लॉकडाउन में पुलिस ने लोगों के चालान काटे।

Etawah Police News

इटावा जनपद में पुलिस ने बिना मास्क वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। सरकार के आदेश पर कोरोना के तहत मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर मास्क न लगाने वालों को घेर रही है। वहीं नए आदेश में जुर्माना की राशि पांच सौ रुपये किए जाने के बाद जुर्माना राशि भी बढ़ा दी गयी है।

कोरोना में सरकार ने दो पहिया वाहन पर एक सवारी का नियम तय कर रखा है। नये नियमों के मुताबित एक बाइक पर दो लोगों के बैठने पर चालान काटे जाने का प्रावधान है। जिले में इस नियम के तहत भी पुलिस ने जमकर चालान काटे। हालांकि इस पर अधिक सख्ती नहीं की है। लॉकडाउन में यह नियम बनने से अब तक पुलिस दो पहिया वाहन पर दो सवारी पर धारा 15 (5) के तहत चालान काँटे गए।

Trending News