Breaking Newsइटावाउतरप्रदेश

Etawah News: जोश और जज्बे के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने में जुटी इटावा पुलिस

'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने में जुटी इटावा पुलिस

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शासन, प्रशासन और जन प्रतिनिधि ‘हर घर तिरंगा’अभियान का प्रचार-प्रसार करने में जुट गए हैं, ताकि आजादी के अमृत महोत्सव  के जश्न में आम नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के जिला इटावा की पुलिस भी बड़ा योगदान दे रही है। देश भक्ति और जन सेवा के लक्ष्य के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना लोगों में जगाने के लिए इटावा पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

Etawah News: Etawah Police working with enthusiasm and passion to make 'Har Ghar Tiranga' campaign a success

जन जागरूकता के लिए इटावा पुलिस द्वारा जहां साइकल रैली, बाइक रैली और पैदल मार्च कर रही है तो वहीं स्थानीय स्तर पर विभिन्न समुदायों, संस्थानों और लोगों के साथ मिलकर जागरूकता मुहिम भी चला रही है। बीते दिनों में इटावा पुलिस द्वारा पुरे शहर में बड़े स्तर पर जागरूकता रैलियां आयोजित की जा रही हैं तो वहीं जनपद के गांवों में पुलिस हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता फैला रही है।

नागरिकों को अभियान के बारे में दी जा रही जानकारी
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जहां पुलिस द्वारा जनपद में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को अभियान की जानकारी दी जा रही है वहीं तिरंगा फहराने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। शहर से लेकर गांवों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की रूपरेखा हर दिन तैयार की जा रही है ताकि प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाए। आजादी के अमृत महोत्सव में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने काम करेगा। इसलिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए इटावा पुलिस समाज के हर वर्ग का सहयोग ले रही है।

जनवाद टाइम्स इटावा

ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल या व्यापार -उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, Agra News, Etawah News, Pratapgarh News, Meerut News, Ambedkernager News, Uttar Pradesh News, in Hindi Reports, Videos and Photos, Breaking News, Live Coverage of UP on Janvad Times.

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स