जिलाअधिकारी ने बाजार दोनों साइड खुलने पर लिया जायजा
मनोज कुमार राजौरिया इटावा– उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस के चलते संपूर्ण प्रदेश में किए गए 05 दिवसीय बाजार खुलने की शुरुआत के चलते जनपद में कल ओर आज प्रायौगिक आधार पर बाजार को दोनों पट्टी पर खोलने का निर्देश दिया था। जिसके चलते आज दिन में जिलाधिकारी जी ने मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर के साथ बाजार का औचक निरीक्षण कर हालातों का जायजा लिया।

2 दिवसीय प्रायौगिक निर्देशों को शत-प्रतिशत पालन हेतु इटावा जिलाधिकारी इटावा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर एवं अन्य अधिकारी गणों द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर हालातों की तैयारियों का जायजा लिया गया साथ ही लोगों को शासन द्वारा जारी रोस्टर के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशों के बारे में निर्देशित किया गया।

बाजार में कई दुकानदारों के यह सही से सोशल डिस्टनसिंग ओर मास्क का पर्याप्त रूप से प्रयोग न होने पर दुकानदारों को फटकार भी लगाई गई और जिन दुकानदारों ने सभी नियमो का सही से पालन किया उनकी वाहवाही भी की गई।