Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: गढ़ी जालिम गांव में फैला ड़ेंगू का प्रकोप, महिला की मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 23 September 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
PicsArt_09-23-10.37.20

क्षेत्रीय संवाददाता
जसवंतनगर/इटावा: नगर से दो किलोमीटर दूर गढ़ी जालिम गांव में डेंगू का प्रकोप फैल गया है। बीते दिवस एक महिला की मौत हो जाने से गांव के लोग भयभीत हैं हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शिविर लगा कर मरीजों का हाल जाना है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में सैकड़ा भर से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं जिनमें तमाम लोग डेंगू के मरीज बताए जा रहे हैं। बीमार हुए दर्जन भर से ज्यादा लोग आगरा इटावा सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी समेत कई अस्पतालों में भर्ती हैं। वृद्धा 80 वर्षीया फूलनश्री ने बताया कि उनके बेटा धर्मेंद्र, बहू शशी, नाती आयुष व नातिन खुशबू भी बुखार की चपेट में हैं। सुरेंद्र सिंह, छोटे सिंह, अक्षय सिंह, सुबोध इत्यादि लोगों ने भी कहा कि वे कई दिनों से वायरल बुखार से परेशान हैं। 25 वर्षीय सुषमा, 22 वर्षीय अर्णव एवं 2 वर्ष का सरजू भी बीमार है। 20 वर्षीया संध्या ने बताया कि वह पिछले एक हफ्ते से परेशान है उसके प्लेटलेट्स भी डाउन हो गए वह प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करा रही है। वृद्धा श्रीदेवी ने बताया कि उनके घर में दो बच्चे पीड़ित हैं डेंगू के लक्षण बताए गए हैं। वृद्धा शारदा देवी ने बताया कि उनके घर में 5 लोग डेंगू से बीमार हैं बच्चा आगरा के एक अस्पताल में भर्ती है। 8 साल की कोमल ने बुखार उल्टियां होने की बात कही उसने बताया कि उसके भाई को भी बुखार है। राम भरोसे ने बताया कि गांव की स्थिति खराब है उनके एक बच्चा व बहू का इलाज भी चल रहा है। सियाराम के अनुसार उनके परिवार में भी तीन लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें एक में डेंगू के लक्षण बताए गए हैं जबकि दो अन्य में भी प्लेटलेट्स डाउन हुए हैं। सुभाष चंद्र की पत्नी व तीन बच्चे बीमार हैं।

उत्तरी ओर गली में बढ़ते ही दो बच्चे 10 वर्षीय कोमल और राघव के हाथों में ड्रिप लगाए दिखाई दिए। पूछने पर कक्षा चार में पढ़ने वाली सुनैना ने बताया कि उसे तीन-चार दिनों से बुखार है उसका भाई मयंक भी बुखार से परेशान है और उसकी मां को भी बुखार है सभी का इलाज चल रहा है। अभय राम खुद को बीमार बताते हुए बोले कि उनकी 42 वर्षीय पत्नी रामबेटी और 18 वर्षीय सुधीर व 16 वर्षीय रणधीर अभी डेंगू एवं बुखार ग्रस्त है। रणवीर सिंह तो अपनी व्यथा बताते हुए भावुक हो उठे उनकी आंखें छलक आईं। गांव के हालात बयां करने के लिए उनके पास शब्द नहीं थे उन्होंने कहा कि गांव के प्रत्येक घर में कोई ना कोई बीमार है। किसी, किसी घर में तो आधा परिवार बीमार है। रणवीर सिंह ने कहा कि उनके नाती और लड़के का इलाज आगरा में चल रहा है। पड़ोस में फैली गंदगी भी उन्होंने दिखाई। 18 वर्षीय मछला कुमारी आगरा इमरजेंसी में भर्ती हैं। बृजेश कुमार, मोजम सिंह, सुशील, नितिन, अखिल, आशीष, अर्पित यादव, संध्या, शिवानी,प्रीति भी डेंगू बुखार से पीड़ित बताए गए हैं। गांव के युवा आकाशदीप यादव ने बताया कि उनके संयुक्त परिवार में ही करीब तीन दर्जन लोग बुखार से पीड़ित हैं जबकि पूरे गांव में सैकड़ा भर से ज्यादा लोग बुखार से ग्रसित हैं जिनमें से तमाम में डेंगू के लक्षण हैं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj news: शिक्षण संस्थाओं को 27 सितम्बर तक मास्टर डाटा में त्रुटि सुधार का और एक मौक
Next: Pratapgarh News: जनपद प्रतापगढ़ में एटीएम से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 

राशिफल

You may have missed

इटावा में शिक्षक संघ की बैठक में वेतन और पदोन्नति मुद्दों पर चर्चा
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

इटावा में शिक्षकों की चेतावनी: वेतन और पदोन्नति न मिलने पर 7 अप्रैल से धरना

जनवाद टाइम्स इटावा 19 March 2026
इटावा में बिजली बिल के विरोध में दफ्तर के बाहर रखी अर्थी
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

श्मशान की बजाय बिजली दफ्तर पहुंची अर्थी, 1.60 लाख के बिल ने ली जान

जनवाद टाइम्स इटावा 19 March 2026
राजापाकर में गैस की किल्लत खत्म, नियमित आपूर्ति शुरू
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: प्रखंड क्षेत्र में गैस की किल्लत धीरे-धीरे खत्म संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

जनवाद टाइम्स 18 March 2026
Etawah Job Fair 2026 crowd interview companies numaish pandal
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

इटावा में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, हजारों युवाओं को मिले रोजगार के अवसर

जनवाद टाइम्स इटावा 18 March 2026

Latest News

  • इटावा में शिक्षकों की चेतावनी: वेतन और पदोन्नति न मिलने पर 7 अप्रैल से धरना
  • श्मशान की बजाय बिजली दफ्तर पहुंची अर्थी, 1.60 लाख के बिल ने ली जान
  • Bihar News: प्रखंड क्षेत्र में गैस की किल्लत धीरे-धीरे खत्म संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
  • इटावा में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, हजारों युवाओं को मिले रोजगार के अवसर
  • Agra News :आगरा: बुद्धा पार्क के सौंदर्यकरण में सुधार के निर्देश, प्रशासन ने लिया संज्ञान
  • एलपीजी आपूर्ति पर जिला प्रशासन सख्त, समय पर वितरण के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d