संवाददाता रिषीपाल सिहं इटावा। इटावा मैनपुरी मार्ग पर सूत मील के पास स्थित शांति कॉलोनी के सीवर ब्लाक होने के कारण घर का तथा बरसात का पानी सडक पर आने लगा था। जिससे आने जाने वालो को बडी समस्या का सामना करना पड रहा था, तथा बरसात होने के समय यह समझ पाना सम्भव नही होता कि सडक किधर है और सडक के किनारे किधर है, साथ ही शांति कॉलोनी मे रेलवे लाइन पर बना अंडर ब्रिज जिसमे सीवर का गंदा पानी भरने लगता है|

अगस्त माह के शुरू मे ही जनवाद टाइम्स ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था, जिला प्रशासन ने उसे गम्भीरता से लेते हुये सफाई कार्य शुरू करवा दिया है, सर्व प्रथम सीवर की सफाई का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है, सफाई कार्य होता देख शांति कॉलोनी मे रहने वाले लोगो ने राहत सास ली|