Etawah News: भाजपा किसान मोर्चा 15 नवम्बर से निकालेगी ट्रैक्टर रैली

संवाददाता महेश कुमार
इटावा: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक मंगलवार को सिचाई विभाग के गेस्ट हाउस में हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सभी जिलों में 15 नवंबर से ट्रैक्टर रैली निकालने की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा 350 सीटों के साथ 2022 में सरकार बनाएगी। प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त व गुंडामुक्त समाज का जो नारा दिया था उसे पूर्ण रूप से पार्टी ने लागू किया है।
क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया ने कहा कि भाजपा में लोगों को विश्वास है। जिलाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी ने कहा कि किसान मोर्चा जनपद में सभी कार्यों को मजबूती से करेगा। रजत तिवारी, गोविद दुबे, कुलदीप चौहान, शिव मिश्रा, अशोक सिंह, ईशू तिवारी, प्रतीक तिवारी, जीतू चौहान, योगेंद्र सिंह, वैभव मिश्रा, सचिन कठेरिया, मनोज चौधरी, शिवम तोमर, मौजूद रहे।