Etawah News : कस्बा बसरेहर के बाजार में अतिक्रमण से करीब तीन घंटे जाम में फसी रही एम्बुलेंस

Etawah News : Etawah News: Ambulance stuck in jam for nearly three hours due to encroachment in the town Basrehar market
Share News

गुलशन कुमार इटावा । कस्बा बसरेहर में सड़क के दोनों ओर फैले अतिक्रमण के कारण आये दिन जाम की समस्या से आम जनमानस को रूबरू होना पड़ता है, वही आज शाम को करीब तीन घण्टे रहे जाम में एक एम्बुलेंस फाँसी रही, जैसे-तैसे 45 मिनट बाद चालक ने एंबुलेंस निकालकर मरीज को जिला अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।

Etawah News : Etawah News: Ambulance stuck in jam for nearly three hours due to encroachment in the town Basrehar market

जाम में फंसी एंबुलेंस के चालक ललित ने बताया बसरेहर अस्पताल में भर्ती गर्भवती नीलम पत्नी गुरुदीप निवासी कृपालपुर की हालत गंभीर होने पर तत्काल जिला अस्पताल लेकर जाने की सूचना मिलने पर वह नीलम को लेकर जिला अस्पताल जा रहा था, लेकिन एंबुलेंस जाम में फंस गई। मरीज की हालत बिगड़ती जा रही है। करीब 45 मिनट बाद एंबुलेंस को जैसे-तैसे निकालकर अस्पताल पहुंचकर मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया।

कस्बा बसरेहर के बाजार में तकरीबन दो हजार दुकाने हैं जो करीब 2 किलोमीटर के क्षेत्र में हाईवे के दोनों तरफ हैं। कई दुकानदार नाली के साथ-साथ फुटपाथ पर भी दुकान का सामान सजा लेते हैं।
इस वजह से बड़े वाहन आमने-सामने आते ही यहां जाम की स्थिति अक्सर पैदा हो जाती है।

Trending News