Etawah News: 6 दिसंबर के दिन ‘परिनिर्वाण दिवस’ के रूप में मनाया 

PicsArt_12-06-08.24.59
Share News

आशीष कुमार

इटावा: विकासखंड जसवंतनगर में भी मनाई गई परिनिर्वाण दिवस ।डॉ. भीमराव अंबेडकर की आज शुक्रवार को 63वीं पुण्यतिथि है. बाबा साहेब अंबेडकर ने छह दिसंबर 1956 को अंतिम सांस ली थी. आज के दिन ‘परिनिर्वाण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. अंबेडकर दलित वर्ग को समानता दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे।

अंबेडकर की पुण्यतिथि हर वर्ष छह दिसंबर को मनाई जाती है। इसे महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बाबासाहेब आंबेडकर का निधन 6 दिसंबर 1956 को उनके दिल्ली स्थित आवास पर हुआ था। आज जसवंतनगर विकासखंड के अंतर्गत केस्त ग्राम में स्थित डॉक्टर बीआर अंबेडकर पार्क में बसपा यूनिट के पदाधिकारियों ने डॉक्टर बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी और यह भी कसम खाई की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो स्वप्न देखा था उस तरीके की भारत का निर्माण में सहयोग करना होगा इस उपलक्ष में अंबेडकर पार्क की भंते सुमित वर्धन मोहम्मद हाशिम खान विनोद कुमार महेश चंद टेलर राहुल शाक्य अल्ताफ हुसैन शिवनाथ शिवराज सिंह आदि लोगों ने श्रद्धांजलि में भाग लिया।

You may have missed