Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुचे 45 फरियादी, 2 का हुआ समाधान

जनवाद टाइम्स इटावा 1 July 2023
Etawah News: 45 complainants reached in complete solution day, 2 resolved

Etawah News: 45 complainants reached in complete solution day, 2 resolved

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं। इनमें कई शिकायतें कब्जे की आईं। कुल 45 शिकायतें आईं इनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों से अन्य शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण करने के लिए कहा गया। यह भी कहा कि निस्तारण में बिलम्ब होने पर उसका कारण भी बताया जाए।

Etawah News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुचे 45 फरियादी, 2 का हुआ समाधान 43 फरियादी मायूस लौटे

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों से कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाये साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारी गांवों के भ्रमण पर जाये अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी लें।

Etawah News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुचे 45 फरियादी, 2 का हुआ समाधान 43 फरियादी मायूस लौटे

तहसील सदर में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 2 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में सीमा देवी ग्राम झबरापुरा ब्लॉक बढ़पुरा ने बताया कि उसने अपनी भूमि गाटा संख्या- 309 पर अपना 2 वर्ष पूर्व मकान बनाया है प्रार्थिनी की भूमि गाटा संख्या- 309 के पास गाटा संख्या -308 लगा हुआ है जो गांव के मुख्य मार्ग से करीब 20 मीटर की दूरी पर स्थित है जिसके आने जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है वह गरीब व असहाय है ,रास्ता न होने के कारण खेत जोतने बोने व सामान ले जाने के लिए बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है , जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कप्तान सिंह ग्राम नगला वर नरायणपुर मौजा सितौरा तहसील इटावा ने शिकायत की उनके दरवाजे के सामने उन्ही की भूमि पर विपक्षीगण को अवैध कब्जा कर लिया है उसे रोका जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाये। बाद में जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में पाम के पौधे को लगाया गया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नीम के पौधे को लगाया। उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अतुलकान्त शुक्ला, जिला विकास अधिकारी दीनदयाल, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News–ईद उल अजहा के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में अकबर की मौत
Next: Bihar News नगर निगम क्षेत्र को जल जमावमुक्त बनाने में हमारे जनता जनार्दन की सबसे बड़ी भागीदारी:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.