Etawah News: स्थानांतरित किए जाने पर भावभीनी विदाई

Etawah News: farewell farewell upon transfer
Share News

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा: जिला के कस्वा जसवंतनगर के थाना कोतवाली में तैनात कस्बा इंचार्ज सनत कुमार को स्थानांतरित किए जाने पर भावभीनी विदाई दी गई। बैठक सभागार में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने कस्बा इंचार्ज रहे सनत कुमार को विभिन्न प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए फूल मालाएं पहनाईं। इस दौरान कुछ साथी पुलिसकर्मियों की आंखें नम दिखाई दीं। इस मौके पर थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने कहा कि सनत अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार हैं उनके स्थानांतरित होने से यहां उनके साथियों को उनकी कमी खलेगी। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, कासिफ हनीफ, रमाशंकर उपाध्याय के अलावा कांस्टेबल अंकित, असलम, सलमान, योगेश इत्यादि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Trending News