Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

शिक्षा या मजाक – महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज में 2010 से कटी है लाइट

जनवाद टाइम्स 9 August 2022
शिक्षा या मजाक - महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज में 2010 से कटी है लाइट
Share News
       

प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट

एक ओर जहां भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार, शिक्षा को बढ़ावा देने की नई नई योजनाएं जारी कर रही हैं ,वहीं दूसरी तरफ खुद सरकारी स्कूलों को इतना उपेक्षित कर दिया गया है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य पर किसी का कोई ध्यान नहीं जा रहा है ।

शिक्षा या मजाक - महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज में 2010 से कटी है लाइट

पिछले दिनों प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पैरंट्स अवेयरनेस (टीम पापा) के पास एक वोइसनोट में रिकॉर्डिंग आई थी जिसमे कहा गया था कि किदवई पार्क के पास स्थित महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज की सातवीं कक्षा में पंखे नहीं लगे हुए हैं,,पापा संस्था से अनुरोध किया गया था ।उन क्लासों में पंखों को लगवा दें, टीम पापा की तरफ़ से जब एक प्रतिनिधिमंडल महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज पहुंचा तो स्थितियां चौंकाने वाली दिख रही थी ।

शिक्षा या मजाक - महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज में 2010 से कटी है लाइट

जिला उपाध्यक्ष आगरा पुष्पेंद्र सिंह सिकरवार ने जब स्कूल की प्रधानाचार्य श्री सुंदर कौर से बात की तो मालूम हुआ कि स्कूल की लाइट 2010 में ही काटी जा चुकी है, लगभग ₹400000 से ज्यादा का बकाया चल रहा है ।

जिसकी वजह से लाइट नही जोड़ी जा रहा है , तब स्कूल के बच्चे गर्मी में ही पढ रहे हैं । ज्यादा पूछने पर उन्होंने मैनेजमेंट से पूछने की बात कह कर अपनी बात खत्म कर दी, प्रदेश उपाध्यक्ष राखी सिंह मौके पर टीम के साथ मौजूद थी उन्होंने आगरा टीम के साथी हरविंदर सिंह के द्वारा स्कूल के प्रांगण व क्लास की वीडियो भी बनवाई, राखी सिंह का कहना था की स्कूल में कुल मिलाकर लगभग 80 बच्चों के करीब हैं। जिनके लिए ना बिजली है ना क्लास रूम के अंदर अच्छी बेंच है, और ना ही खेलने का मैदान अच्छी व्यवस्था के रूप में मौजूद है।

बड़ी-बड़ी घास उग चुकी है मैदानों में, इस बात की जानकारी जिला आगरा की टीम के द्वारा राष्ट्रीय संयोजक दीपक सिंह सरीन को दी गई है| दीपक सिंह सरीन का कहना है कि या तो बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ,अथवा स्कूल को किसी अन्य स्थान्तरित किया जाये, वे आगरा लौटते ही इस विषय में संबंधित शिक्षा अधिकारियों से भेंट वार्ता करेंगे ,माननीय मुख्यमंत्री जी को भी इस बारे में सूचित करेंगे।

Post navigation

Previous: Etawah News: रक्षाबंधन के लिए सजने लगी राखियों की दुकानें
Next: Etawah News: जनपद के पचनदा पर रेत स्नान, पंचकर्म और आयुर्वेदिक उपचार की मिलेगी सुविधा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.