Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में दीदी की रसोई की हुई शुरूआत

जनवाद टाइम्स 16 February 2023
Bihar News अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में दीदी की रसोई की हुई शुरूआत
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में दीदी की रसोई की शुरूआत आज से हो गयी है। दीदी की रसोई का संचालन जीविका दीदियां करेंगी। दीदी की रसोई से मरीजों को निःशुल्क भोजन आदि तथा मरीजों के परिजनों, डॉक्टरों, नर्सेंज तथा अन्य कर्मियों को काफी कम दर पर भोजन आदि उपलब्ध होगा।Bihar News अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में दीदी की रसोई की हुई शुरूआत

दीदी की रसोई द्वारा मरीजों को मेनू के अनुसार प्रातः 08.30 बजे सुबह का नाश्ता दिया जायेगा। इसी तरह दोपहर 01.00 बजे भोजन, शाम 05.00 बजे शाम का स्नैक्स, रात में 07.00 बजे निःशुल्क भोजन दी जायेगी। इसके साथ ही मरीजों के परिजनों, डॉक्टरो, ट्रेनी एएनएम तथा अन्य कर्मियों के लिए भी काफी कम दर पर खाना की व्यवस्था की गयी है।

जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, कुंदन कुमार द्वारा आज विधिवत फीता काटकर दीदी की रसोई का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम, बगहा, श्रीमती अनुपमा सिंह, सिविल सर्जन, डॉ0 विरेन्द्र कुमार चौधरी, एसीएमओ, डॉ0 रमेश चंद्रा, एमओआईसी, डॉ0 केबीएन सिंह, डीपीएम, जीविका, आर के निखिल, वाईपी जीविका, श्री रजनीश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा दीदी की रसोई का निरीक्षण किया गया तथा डीपीएम सहित जीविका दीदियों से विभिन्न जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि रसोई में अच्छे तरीके से साफ-सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। खाना पूरी तरह से स्वच्छ पद्धति से बनना चाहिए। खाने-पीने की सामग्री उच्चतम क्वालिटी की होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेन्यू चार्ट के अनुरूप मरीजों को ससमय खाना उपलब्ध कराया जाय। किसी भी परिस्थिति में खाना वेस्ट नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। रसोई में लॉग बुक का संधारण किया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि रसोई का संचालन करने वाली दीदियों को खाना बनाने हेतु अच्छे तरीके से प्रशिक्षित किया जाय ताकि मेन्यू के अनुरूप स्वादिष्ट खाना मरीजों को मिल सके।

उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसी व्यवस्था बनाये कि ससमय मरीजों को खाना उपलब्ध हो सके। ओपीडी, आईपीडी के डॉक्टरों, कर्मियों के साथ रसोई की दीदियों का समन्वय बेहतर हो ताकि यह पता चल सके कि किस समय में कितने मरीज के लिए खाना बनाना की आवश्यकता है।Bihar News अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में दीदी की रसोई की हुई शुरूआत

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी द्वारा विगत सप्ताह अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल प्रबंधन तथा डीपीएम, जीविका को निर्देशित किया गया था कि अविलंब अस्पताल में दीदी की रसोई को फंक्शनल करें ताकि मरीजों, उनके परिजनों, डॉक्टरों, नर्सेज तथा अन्य कर्मियों को स्वच्छ खाना आदि मुहैया करायी जा सके। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में डीपीएम, जीविका द्वारा सारी व्यवस्थाएं की गयी और इसी का प्रतिफल है कि अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में आज दीदी की रसोई की शुरूआत हुई है।

Post navigation

Previous: Bihar News–जिलाधिकारी ने किया गोरौल एवं पटेढ़ी बेलसर अंचल कार्यालय का निरीक्षण
Next: Bihar. News जन्मदिन पर गरिमा ने नगर निगम वासियों से मांगा ‘स्वच्छता-अभियानदूत’ बनने का उपहार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.