Etawah News : प्रतिबंध के बावजूद नही थम रहा अवैध रूप से मछलियों के शिकार का धंधा

Etawah News
Share News

प्रतिबंध के बावजूद नही थम रहा अवैध रूप से मछलियों के शिकार का धंधा

दिलीप कुमार इटावा । थाना लवेदी क्षेत्र में डिभोली यमुना पुल के आसपास कई जगह मछली का अवैध शिकार हो रहा है। यमुना नदी के गर्भ और तट पर विभिन्न प्रजाति की मछलिया पायी जाती है जो कि शिकारियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जून व जुलाई के महीनों में मछली का ब्रीडिंग पीरियड होने के कारण पंजीकृत ठेकेदारों पर भी शिकार की रोक रहतीहै।

Etawah News

जबकि मछलियों के प्रजनन के इस समय के बावजूद लवेदी क्षेत्र के आसपास यमुना नदी में नौकाओं से शिकार किया जा रहा है। शिकारी इस कदर बेखौफ हैं कि वह रोजाना धड़ल्ले से शिकार करते हैं। यमुना नदी के किनारे के तमाम गांवों के लोग मछली के अवैध शिकार का काम करते हैं। ये लोग मछली व्यापारियों के इशारे पर ही मछलियों का अवैध रूप से शिकार करते हैं।

Trending News