संवाददाता : रेनू
सरकार के आदेशानुसार कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत को कोरोना से बचाव के लिए कोविड – 19 का टीका लगाया जा रहा है। बहुत अधिक संख्या में लोग टीकाकरण करवा रहे है। तांकि वह सुरक्षित रह सके व अपने परिवार को भी सुरक्षित कर सके। मेरठ में आज 29 मई को यादगार पुर क्षेत्र में वार्ड 46 में पार्षद स्वाति बंसल की देखरेख में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संजय नगर द्वारा 45 प्लस के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का कैंप श्री राम मंदिर चेकपोस्ट किला रोड पर लगाया गया। अधिक संख्या में लोगों ने इसमें टीकाकरण कराया। उन्होंने बताया कि सुबह दस से शाम पांच तक टीका लगाया गया। टीका लगाने के बाद कुछ समय तक सभी को निगरानी में रखा गया । इस दौरान किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।

टीकाकरण के समय दो गज की दूरी बनाई गई, मासक अनिवार्य, दसताने व सेनेटाईजर का विशेष ध्यान रखा गया। मुख्य रूप से सुमित बंसल, शैलेंद्र शर्मा, अक्षय गोयल, कार्तिक गुप्ता आदि का सहयोग रहा। पार्षद स्वाति बंसल जी ने सभी क्षेत्रवासियों को कोरोना वैक्सीन के लिए जागरूक भी किया और यह भी बताया कि वैक्सीन हमारे लिए पूरी तरह से एक सुरक्षा कवच है। यह वैक्सीन सभी के लिए अनिवार्य है। तो अधिक से अधिक लोग वैक्सीन को लगवाये तांकि खुद के साथ अपनो को और अपने आस- पास के लोगों को सुरक्षित रख सके। इस भयंकर महामारी की बढ़ती चैन को तोड़ा जा सके।वैक्सीन संक्रमण से लड़ने में हमारी मदद करती है।इसकी अनदेखी उचित नहीं। टीके से घबराएं नहीं, इसे जरूर लगवाएं। यह सदेंश भी दिया।