Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Breaking News

उत्तर प्रदेश में नही थम रहा COVID-19 का कहर, अब हुए 60 जिले कोरोना वायरस की चपेट में

जनवाद टाइम्स 30 April 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200430-WA0014

 

मनोज कुमार राजौरिया : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार बढ़ाता ही जा रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार अब प्रदेश के 78 में से 60 जिले कोरोना वायरस से प्रभावित हो चुके हैं। वहीं, प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2100 के पास पहुंच गई है।

IMG 20200430 WA0014

बुधवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना से 5 मरीजों की मौत हो गई है जो अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। इनमें आगरा में दो, मथुरा, फिरोजाबाद और बरेली में एक-एक मौत हुई। इसी के साथ ही प्रदेश में अब तक 39 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा मौतें 14 मौतें आगरा में हुई हैं। मुरादाबाद में छह, मेरठ में पांच, कानपुर में चार, फिरोजाबाद में दो, लखनऊ, वाराणसी, बस्ती, बुलंदशहर, अलीगढ़, श्रावस्ती बरेली और मथुरा में 1-1 कोरोना मरीजों मौत हुई है।

बुधवार देर रात तक प्रदेश में 81 नए कोविड-19 मरीज सामने आए हैं। इनमें अकेले 29 सिर्फ आगरा के ही हैं। इस तरह अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2134 तक पहुंच गई है। तबलीगी जमात के अब तक 1105 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।

◆कहां कितने मरीज
अब तक उत्तर प्रदेश में 2134 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमित पाए गए हैं। इनमें आगरा में 430, लखनऊ में 205, गाजियाबाद में 61, नोएडा में 137, लखीमपुर-खीरी में चार, कानपुर नगर में 207, पीलीभीत में तीन, मुरादाबाद में 109, वाराणसी में 53, शामली में 27, जौनपुर में आठ, बागपत में 15, मेरठ में 97, बरेली में आठ, बुलंदशहर में 50 , बस्ती में 23, हापुड़ में 26, गाजीपुर में छह,आजमगढ़ में आठ, फिरोजाबाद में 110, हरदोई में दो, प्रतापगढ़ में सात, सहारनपुर में 182, शाहजहांपुर में एक, बांदा में चार, महाराजगंज में छह, हाथरस में चार, मिर्जापुर में तीन, रायबरेली में 44, औरैया में 10, बाराबंकी में एक, कौशाम्बी में दो, बिजनौर में 32, सीतापुर में 20, प्रयागराज में चार, मथुरा में 13, बदायूं में 16, रामपुर में 24, मुजफ्फरनगर में 23, अमरोहा में 25, भदोही में एक, कासगंज में तीन, इटावा में दो, संभल में 18,उन्नाव में एक, कन्नौज में सात, संतकबीरनगर में 23, मैनपुरी में पांच, गोण्डा में दो, मऊ में एक, एटा में तीन, सुलतानपुर में तीन, अलीगढ़ में 32, श्रावस्ती में पांच, बहराइच में नौ, बलरामपुर में एक, अयोध्या में एक जालौन में तीन, झांसी में तीन और गोरखपुर में एक  मरीज संक्रमित पाए जा चुके हैं।

◆ 510 ठीक होकर लौटे घर 
अब तक 2134 मरीजों में से 510 ठीक होकर घर वापस चले गए हैं। इनमें आगरा के 91, लखनऊ के 50, गाजियाबाद के 31, नोएडा के 81, लखीमपुर के चार, कानपुर के 17, पीलीभीत के दो, मुरादाबाद के आठ, वाराणसी के आठ, शामली के 21, जौनपुर के चार, बागपत के 13, मेरठ के 46, बरेली के छह, बुलंदशहर के नौ, बस्ती के 13,हापुड़ के पांच, गाजीपुर के पांच, आजमगढ़ के चार, फिरोजाबाद के 10, हरदोई के दो, प्रतापगढ़ के छह, सहारनपुर के 13, शाहजहांपुर का एक, महाराजगंज के छह,हाथरस के चार, मिर्जापुर के दो, औरैया के चार, बाराबंकी का एक, कौशाम्बी के दो, बिजनौर का एक, सीतापुर के 14, प्रयागराज का एक, मथुरा का एक, रामपुर के पांच, बदायूं का एक, मुजफ्फरनगर के नौ अमरोहा के छह, भदोही का एक, इटावा का एक और कन्नौज का एक है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News : वर्तमान विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह भदावर और पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह भदावर ने बाह क्षेत्र में फँसे हुए 267 अप्रवासी मजदूर परिवारों को वितरित की राशन किट
Next: Uttar Pradesh : तीन मई के बाद कैसे खोले लॉकडाउन, सीएम योगी ने यूपी के राज्यमंत्रियों से की विचार मंत्रणा

 

राशिफल

You may have missed

हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष समारोह में अधिवक्ता भारत माता और स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि देते हुए
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
20260319_185456
  • Education
  • Bihar
  • Vaishali

कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में मृत पाई गई बाघिन के पास जांच करते वनकर्मी
  • National
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
बेतिया में भोजपुरी लोक चित्रकला कार्यशाला में भाग लेते युवा कलाकार
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला

जनवाद टाइम्स 19 March 2026

Latest News

  • Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया
  • कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श
  • Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप
  • Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला
  • Bihar News: पेंशन जारी रखने के लिए 31 मार्च तक कराएं जीवन प्रमाणन
  • इटावा में चैत्र नव वर्ष का जश्न, व्यापार मंडल ने मिठाई बांटकर दी बधाई
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d