Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जिले में आज 05 नए मरीजो के मिलने से कुल कोरोना मरीज संख्या बढकर 425 हुई

जनवाद टाइम्स 16 July 2020
IMG-20200714-WA0012
Share News
       

 

जिले में आज 05 नए मरीजो के मिलने से कुल कोरोना मरीज संख्या बढकर 425 हुई

मनोज कुमार राजौरिया ।  इटावा में कोरोना का कहर आब तो थमने का नाम ही नही ले रहा है, दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है जिले में जनपद की आधी आवादी सील हो चुकी है, कई जगह पहले ही हॉटस्पॉट होने के कारण सील हो हैं वहीं आज ताजा जानकारी मिलने तक कुल 05 नए मरीज मिलने से अभी तक कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज संख्या बढ़कर 425हो चुकी है। अब तक जिले के कुल 298 मरीज कोरोना से जंग जीत कर घर जा चुके है।
मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार कोई नया पॉजिटिव न आने के कारण और पूर्व में पॉजिटिव आये व्यक्तियों के निगेटिव आने के कारण तहसील सदर के अंतर्गत निम्न हॉटस्पॉट की समाप्ति की जाती है,
1) अकालगंज, थाना कोतवाली
2) हर्ष नगर, थाना कोतवाली
3) नौरंगाबाद, थाना कोतवाली
4) पुलिस लाइन,थाना सिविल लाइन
5) आजादनगर, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी
6) 28 वीं बटालियन, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी
7)शांति कॉलोनी, फ़्रेंड्स कॉलोनी

★ सदर एसडीएम सिद्धार्थ , डिप्टी सीएमओ डा.वीरेन्द्र सिंह, डा.विनोद शर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद, ईओ नगर पालिका अनिल कुमार व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और विभिन्न क्षेत्रो के व्यक्तियों को एम्बुलेंस से जसवंतनगर L-1/ पीजीआई सैंफई/ नरायन कॉलेज भिजवाया गया। परिवारीजनों और अन्य की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि व्यक्ति कहां से संक्रमित हुये थे, सभी मरीजो की हिस्ट्री पता कि जा रही है। सभी क्षेत्र को सैनेटाइज कराया जा रहा है, उसके बाद प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में 250 मीटर का क्षेत्र में बैरिकेटिंग लगाकर सील भी कराया जा रहा है।

★एसडीएम सिद्धार्थ ने लोगों से अपील की वह परेशान न हो। अपने आसपास साफ सफाई रखे, प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशो का पूर्णतया पालन करे, आपकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ही क्षेत्र को सील किया गया है। इसलिए कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र में प्रवेश न करें।

कहा कहा मिले मरीज

इटावा मे आज 5 नए कोरोना संक्रमित मरीज जिन स्थानों पर पाए गए वो ये है-

चकरनगर 3 मरीज
सदर इटावा 2 मरीज

वर्तमान में अब तक इटावा में कोरोना

मरीजों की कुल संख्या- 425
इलाज से ठीक हुए मरीज- 298
इलाज के दौरान मौत हुई- 18
एक्टिव कोरोना मरीज- 109

Post navigation

Previous: इटावा पुलिस द्वारा अवैध असलाहओं का उपकरण करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: कानपुर रेवाड़ी तेल पाइप लाइन के कार्य के चलते किसान परेशान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.