Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कोरोना : उत्तर प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 14 हजार के पार, 400 से ज्यादा मौतें

जनवाद टाइम्स 16 June 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200518_114324

महेंद्र बाबू  । प्रदेश में सोमवार को कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 14 हजार पार कर गया है। अब तक 14,095 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। 480 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसी तरह मौतों का आंकड़ा भी 400 को पार कर 417 तक पहुंच गया है। सोमवार को 18 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। सोमवार को मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, गाजियाबाद व बुलंदशहर में दो-दो मौतें हुई हैं। जौनपुर, हापुड़, प्रतापगढ़, हरदोई, महराजगंज, जालौन, मैनपुरी और एटा में एक-एक मौतें हुई हैं।

रिकवरी रेट बढ़कर 61.10 फीसदी हुआ
उत्तर प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की ठीक होने की रिकवरी दर बढ़कर 61.10 हो गई है। यह जानकारी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी है।
उन्होंने बताया कि रविवार को डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 8610 तक पहुंच गई है। सोमवार को 342 मरीज ठीक होकर घर चले गए। अब एक्टिव मामले 5064 हैं।
प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश में किसी अन्य राज्य की तुलना में सबसे ज्यादा 30 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक आए हैं। आशा बहुएं अब तक 16 लाख 86 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों की ट्रैकिंग कर चुकी हैं। इनमें पिछले 24 घंटे में 1455 श्रमिकों में संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। इनके नमूने लेकर जांच की जा रही है।
प्रमुख सचिव ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पूल टेस्टिंग के तहत 5-5 पूल वाले 1237 पूल लिए गए हैं। इनमें 201 पूल में पॉजिटिव नमूने पाए गए। 10-10 नमूने वाले 98 पूल लिए गए। इनमें 20 पूल में पॉजिटिव नमूने पाए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 13 हजार 388 टेस्टिंग हुई हैं।
आगरा में अब तक सबसे ज्यादा मौतें
प्रदेश में अब तक 417 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें आगरा में 66 हुई हैं। इसके बाद मेरठ में 60 मौत हुई हैं। कानपुर नगर में 27 मौते हुई हैं। गाजियाबाद में 22 हुई हैं। अलीगढ़ और फिरोजाबाद में 19-19 मौतें हुई हैं। मुरादाबाद में 14 मौत हुई हैं। बुलंदशहर में 13 हुई हैं। नोएडा व बस्ती में 12-12 मौत हुई हैं। झांसी और लखनऊ में नौ-नौ हुई हैं। गोरखपुर व मथुरा में आठ-आठ हुई हैं। संतकबीर नगर में सात मौतें हुई हैं। वाराणसी, प्रयागराज, हापुड़ और आजमगढ़ में छह-छह हुई हैं। सिद्धार्थनगर, जौनपुर, जालौन, मैनपुरी, एटा व प्रतापगढ़ में पांच-पांच मौतें हुई हैं। अयोध्या, बिजनौर में चार-चार मौतें हुईं। अम्बेडकरनगर, देवरिया, महाराजगंज और संभल तीन-तीन मौतें हुई हैं। बरेली, चित्रकूट, उन्नाव, कुशीनगर, रामपुर, औरैया, मुजफ्फरनगर, बागपत, बदायूं, हाथरस, हरदोई और रायबरेली में दो-दो मौत हुई हैं। बाराबंकी, अमरोहा, इटावा, श्रावस्ती, कानपुर देहात, महोबा, ललितपुर, फर्रुखाबाद, मऊ, चंदौली, बलरामपुर, सुलतानपुर, बांदा और अमेठी में एक-एक मौत हुई है।
बीते 24 घंटों में 480 नए मामले कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आए हैं। इनमें आगरा 16 ,मेरठ 25, नोएडा 60, लखनऊ 42, कानपुर नगर 19, ग़ाज़ियाबाद 15, सहारनपुर 10, फिरोजाबाद 10, मुरादाबाद 14, वाराणसी छह, रामपुर सात, जौनपुर नौ, बस्ती चार, बाराबंकी चार, अलीगढ़ 11, बुलंदशहर 10, सिद्धार्थ नगर पांच, अयोध्या 10, अमेठी नौ, आजमगढ़ एक, बिजनौर तीन, प्रयागराज दो, संभल 32, संतकबीरनगर एक,प्रतापगढ़ पांच, मथुरा 10, सुलतानपुर तीन, गोरखपुर तीन, मुजफ्फरनगर 16, देवरिया एक, रायबरेली एक,गोंडा एक, अमरोहा एक, अम्बेडकरनगर पांच, बरेली 11, इटावा छह, हरदोई 10, फतेहपुर दो, कन्नौज दो, पीलीभीत दो, शामली एक, बलिया दो, जालौन नौ, बदायूं एक, भदोही दो, झांसी दो, चित्रकूट एक, मैनपुरी छह, मिर्जापुर छह, फर्रुखाबाद तीन, उन्नाव पांच, बागपत पांच, श्रावस्ती एक, एटा दो, हाथरस तीन, मऊ एक, शाहजहांपुर दो, कासगंज एक, महोबा छह, और हमीरपुर 13 हैं।
342 मरीज हुई डिस्चार्ज
पिछले 24 घंटों में 342 डिस्चार्ज हुए। इनमें आगरा 10, मेरठ दो, नोएडा 28, लखनऊ दो, कानपुर नगर पांच, गाजियाबाद 17, सहारनपुर दो, फिरोजाबाद दो, मुरादाबाद तीन, वाराणसी 23, रामपुर चार, जौनपुर तीन, बस्ती आठ, बाराबंकी सात, अलीगढ़ 10,हापुड़ 24, बुलंदशहर 19, सिद्धार्थनगर चार, गाजीपुर 34, अमेठी चार, आजमगढ़ 12, बिजनौर एक, प्रयागराज पांच, संभल आठ, संतकबीरनगर 15, प्रतापगढ़ एक, मुजफ्फरनगर तीन, देवरिया दो, गोंडा एक, अम्बेडकरनगर आठ, बरेली चार, इटावा पांच, हरदोई छह, महाराजगंज पांच, फतेहपुर एक, जालौन एक, बलरामपुर तीन, भदोही दो, झांसी चार, चित्रकूट सात, मैनपुरी सात, फर्रुखाबाद तीन, उन्नाव एक, बागपत छह, औरैया चार, श्रावस्ती नौ, चंदौली दो, शाहजहांपुर चार और कुशीनगर एक हैं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित
Next: Etawah News : उसरा अड्डा में मास्क वितरण करते भाजपा नेता अभिषेक कुशवाह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260326-WA0039
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा 8 वर्षीय प्रज्ञा हत्याकांड पर रोष, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
Screenshot_20260326_182955_Google
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
IMG-20260326-WA0007
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 26 March 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा 8 वर्षीय प्रज्ञा हत्याकांड पर रोष, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
  • UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग
  • Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण
  • Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d