Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कांग्रेस अध्यक्षा, श्रीमती सोनिया गांधी जी ने गरीव हित मे केंद्र सरकार को घेरा

जनवाद टाइम्स 4 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200504_223104

 

ऋषि पाल सिंह : श्रमिक व कामगार देश की रीढ़ की हड्डी हैं। उनकी मेहनत और कुर्बानी राष्ट्र निर्माण की नींव है। सिर्फ चार घंटे के नोटिस पर लॉकडाऊन करने के कारण लाखों श्रमिक व कामगार घर वापस लौटने से वंचित हो गए। 1947 के बंटवारे के बाद देश ने पहली बार यह दिल दहलाने वाला मंजर देखा कि हजारों श्रमिक व कामगार सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल घर वापसी के लिए मजबूर हो गए। न राशन, न पैसा, न दवाई, न साधन, पर केवल अपने परिवार के पास वापस गांव पहुंचने की लगन। उनकी व्यथा सोचकर ही हर मन कांपा और फिर उनके दृढ़ निश्चय और संकल्प को हर भारतीय ने सराहा भी। 

IMG 20200504 WA0062

पर देश और सरकार का कर्तव्य क्या है? आज भी लाखों श्रमिक व कामगार पूरे देश के अलग अलग कोनों से घर वापस जाना चाहते हैं, पर न साधन है, और न पैसा। दुख की बात यह है कि भारत सरकार व रेल मंत्रालय इन मेहनतकशों से मुश्किल की इस घड़ी में रेल यात्रा का किराया वसूल रहे हैं।
श्रमिक व कामगार राष्ट्रनिर्माण के दूत हैं। जब हम विदेशों में फंसे भारतीयों को अपना कर्तव्य समझकर हवाई जहाजों से निशुल्क वापस लेकर आ सकते हैं, जब हम गुजरात के केवल एक कार्यक्रम में सरकारी खजाने से 100 करोड़ रु. ट्रांसपोर्ट व भोजन इत्यादि पर खर्च कर सकते हैं, जब रेल मंत्रालय प्रधानमंत्री के कोरोना फंड में 151 करोड़ रु. दे सकता है, तो फिर तरक्की के इन ध्वजवाहकों को आपदा की इस घड़ी में निशुल्क रेल यात्रा की सुविधा क्यों नहीं दे सकते?
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मेहनतकश श्रमिकों व कामगारों की इस निशुल्क रेलयात्रा की मांग को बार बार उठाया है। दुर्भाग्य से न सरकार ने एक सुनी और न ही रेल मंत्रालय ने।
इसलिए, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी व इस बारे जरूरी कदम उठाएगी। मेहनतकशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के मानव सेवा के इस संकल्प में कांग्रेस का यह योगदान होगा।

 

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश सरकार ने वैश्विक महामारी को लेकर जनता को राहत देने को वाली घोषणाओं का सच
Next: UPPSC ने स्थगित की मई और जून में होने वाली भर्ती परीक्षाएं

 

राशिफल

News Archive

बेतिया में बिहार दिवस पर फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता
  • Latest News
  • Sports

Bihar News: बिहार दिवस 2026 पर बेतिया में फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
गोपालगंज में भाकपा माले का युद्ध विरोधी मार्च
  • Breaking News
  • Bihar
  • National
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गोपालगंज में भाकपा(माले) सम्मेलन में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ युद्ध विरोधी मार्च

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
बेतिया में बिहार दिवस पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बेतिया में छायाचित्र प्रदर्शनी में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की तस्वीरें बनी आकर्षण का केन्द्र

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
भगत सिंह शहादत दिवस कार्यक्रम वैशाली
  • Latest News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स 24 March 2026

Latest News

  • Bihar News: बिहार दिवस 2026 पर बेतिया में फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • Bihar News: गोपालगंज में भाकपा(माले) सम्मेलन में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ युद्ध विरोधी मार्च
  • Bihar News: बेतिया में छायाचित्र प्रदर्शनी में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की तस्वीरें बनी आकर्षण का केन्द्र
  • Bihar News: वैशाली में शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम
  • UP News: अम्बेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में झटका मशीन लगाने की तैयारी से जान का खतरा बढ़ा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d