Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

पुलिस का सराहनीय कार्य: महज चौबीस घंटे में व्यापारी को सकुशल खोज किया परिजनों को सुपुर्द

जनवाद टाइम्स 22 April 2022
पुलिस का सराहनीय कार्य: महज चौबीस घंटे में व्यापारी को सकुशल खोज किया परिजनों को सुपुर्द
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को दुकान जाते समय लापता हुए व्यापारी को थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सकुशल खोज कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।युवक के मिलने पर परिजनों ने पुलिस कर्मियों का आभार जताया।

पुलिस का सराहनीय कार्य: महज चौबीस घंटे में व्यापारी को सकुशल खोज किया परिजनों को सुपुर्द

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी व्यवसायी मुरारी लाल गुप्ता की कस्बे में सब्जी मंडी के पास दुकान है। गुरुवार सुबह उनका पुत्र सुनील कुमार (40) करीब 9 बजे घर से चाबी लेकर दुकान के लिए गया था लेकिन वह दुकान पर नहीं पहुंचा। परिजनों ने युवक के मोबाइल पर फोन कर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन पर सम्पर्क नहीं हो सका जिस पर परिजनों ने युवक की मानसिक स्थित सही न होने के चलते अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराकर युवक को जल्द खोजने की गुहार लगाई।

IMG 20220422 183343

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिसकर्मियों के साथ युवक की तलाश में जुट गए। पुलिस ने युवक के पास मौजूद मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर छानबीन शुरू कर दी। सर्विलांस के आधार पर युवक की लोकेशन मंगदपुर के पास एक मंदिर में मिली जिस पर पुलिस लोकेशन पर पहुंच गई और युवक को वहां से सकुशल बरामद कर अपने साथ ले आई और थाने पहुंचकर युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस का सराहनीय कार्य: महज चौबीस घंटे में व्यापारी को सकुशल खोज किया परिजनों को सुपुर्द

युवक के 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद करने पर कस्बा के लोगों ने पुलिस के कार्य की सराहना की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि व्यापारी की गुमशुदगी की सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर व्यापारी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Post navigation

Previous: Agra News: धूप में खड़े मरीजों की कबरेज करने पर बौखलाए सीएचसी के डॉक्टर
Next: Agra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र हुए घायल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.