Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

BiharNews: उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जर्जर व्यवस्था पर विधायक ने विधानसभा में उठाए सवाल

जनवाद टाइम्स 18 February 2026
चनपटिया के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जर्जर व्यवस्था पर विधायक ने विधानसभा में उठाए सवाल
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह
स्थान: बेतिया / पश्चिमी चंपारण

पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उत्तरी घोघा की जर्जर व्यवस्था को लेकर विधायक अभिषेक रंजन ने विधानसभा में गंभीर सवाल उठाया है। उन्होंने सदन को बताया कि विद्यालय का संचालन फिलहाल मध्य विद्यालय सरासवा के केवल दो कमरों में किया जा रहा है।

चनपटिया के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जर्जर व्यवस्था पर विधायक ने विधानसभा में उठाए सवाल

विधायक ने कहा कि विद्यालय के पास न अपनी भूमि है और न ही अलग भवन, जिससे पठन-पाठन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सीमित संसाधन और जगह की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को समुचित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने सदन में यह भी बताया कि कक्षाओं के नियमित और व्यवस्थित संचालन में बाधा आ रही है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ रहा है।

श्री रंजन ने सरकार से मांग की कि विद्यालय के लिए अविलंब उपयुक्त भूमि चिन्हित कर भवन निर्माण की स्वीकृति दी जाए और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस मामले में त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।

Post navigation

Previous: BiharNews: VB G RAM G योजना के तहत जल संसाधन विभाग की योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न
Next: जनसुनवाई के बाद भी नहीं बदला बभनपूरा स्थित विद्यालय का नाम, उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.