Agra News: दरोगा के ख़िलाफ़ वसूली, गाली गलौज व धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज

IMG-20221027-WA0008
Share News

प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट

आगरा थाना एत्माद्दौला के दरोगा ने दर्ज़ मुकदमे से धारा हटाने के एवज में रिश्वत मांगी थी। 50 हज़ार की रिश्वत लेने के बाद दरोगा और प्रतिवादी के बीच विवाद हो गया जिसके बाद प्रतिवादी ने आगरा एसएसपी से शिकायत कर दी। जांच में दरोगा पर लगे सभी आरोप सही पाए गए जिसके बाद एत्माद्दौला के एस आई मनवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

थाना एत्माद्दौला के दरोगा के ख़िलाफ़ चौथ वसूली, गाली गलौज और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज*

बताते चलें कि एत्माद्दौला क्षेत्र की ही पीड़ित खुशबू ने मथुरा निवासी पति संजय ससुर रणवीर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था यह मुकदमा 3 अगस्त को दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में पीड़ित महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला और गर्भपात कराने की शिकायत दर्ज कराई थी।

इस मामले की विवेचना एत्माद्दौला के एसआई मनवीर सिंह को दी गई थी। एसआई ने इस मुकदमे में ₹50 हज़ार की रिश्वत लेकर जानलेवा हमला और गर्भपात कराने की धारा हटा दी थी। नोटिस तामील कराने के लिए आरोपी पति संजय को थाने बुलाया गया था। थाने में वीडियो बनाने को लेकर संजय का पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया।

IMG 20221027 WA0008

विवाद होने के बाद संजय ने आगरा एसएसपी प्रभाकर चौधरी से पूरे मामले की शिकायत की और आरोप लगाया कि दरोगा मनवीर सिंह ने धारा हटाने के नाम पर उससे 50 हज़ार रुपये लिए थे। साथ ही थाने बुलाकर उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शिकायत करने के बाद इसकी जांच सीओ को दी गई। जिसमें ₹50 रुपये रिश्वत लेने के आरोप सही पाए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने दरोगा मनवीर सिंह के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज कराया है, और भी जांच की जा रही है।

Trending News