संवाददाता प्रताप सिंह आजाद
आगरा।
इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ब्रज रत्न अवार्ड के 9वें संस्करण में ब्रज मंडल की 12 विशिष्ट विभूतियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। कला, साहित्य, संस्कृति, खेल, संगीत और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले इन सम्मानित व्यक्तित्वों को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे। यह भव्य आयोजन आगामी 12 फरवरी को होटल जेपी पैलेस कन्वेंशन सेंटर, आगरा में आयोजित किया जाएगा।

गुरुवार को होटल लेमन ट्री में आयोजित घोषणा कार्यक्रम में ब्रज रत्न अवार्ड की ट्रॉफी का अनावरण किया गया और चयनित अवार्डियों के नामों की औपचारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम में फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समाज को प्रेरित करने का मंच बना ब्रज रत्न अवार्ड
फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने बताया कि ब्रज क्षेत्र की उन प्रतिभाओं को सम्मानित करना ही इस अवार्ड का उद्देश्य है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है।
सलाहकार समिति के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने कहा कि वर्ष 2016 से यह सम्मान विभिन्न नौ श्रेणियों में प्रदान किया जा रहा है, जिसमें साहित्य, संगीत, अभिनय, खेल और आध्यात्म शामिल हैं।
इन विभूतियों को मिलेगा सम्मान
राष्ट्र गौरव सम्मान
पद्मश्री फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग – गौसेवक
IPS नवनीत सिकेरा – उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा
अमरत्व सम्मान
स्व. शैलेन्द्र कुमार – हिंदी सिनेमा गीतकार
ब्रज रत्न अवार्ड
संतोष आनंद – प्रख्यात गीतकार
पंकज कालरा – अभिनेता
हेमंत बृजवासी – गायक
डॉ. अमरजीत सिंह – चिकित्सक एवं पूर्व सैन्य अधिकारी
प्रो. डॉ. शशि तिवारी – साहित्यकार
डॉ. नीलू शर्मा – कथक कलाकार
सोनिया शर्मा – पैराशूटर
ब्रज श्री सम्मान
पं. मृदुलकांत शास्त्री
ब्रज विशिष्ट सम्मान
डॉ. आर.सी. मिश्रा – वरिष्ठ न्यूरोसर्जन
कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।