Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Health
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन तथा उनके पुत्र अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजीटिव
  • Breaking News

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन तथा उनके पुत्र अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजीटिव

जनवाद टाइम्स 12 July 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200712-WA0000

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन तथा उनके पुत्र अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजीटिव

महेंद्र बाबू। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शनिवार की रात को अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया कि उनका कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है तथा जनका इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा है।

Amitabh bachchan Corona Positive

अधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के परिवार और कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट हुआ है। उनके परिवार की अभी रिपोर्ट आने का इंतजार है। उन्होंने एक अपील की कि पिछले 10 दिनों में जो भी उनसे मिले हैं या फिर आस-पास रहे हैं वह सभी अपना कोविड टेस्ट करा लें।

अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl वह कौन बनेगा करोड़पति के भी होस्ट हैंl उनकी पिछली फिल्म गुलाबो सिताबो डिजिटल पर रिलीज होनेवाली पहली फिल्म बनी हैंl इस फिल्म में उनके अलावा आयुषमान खुराना की अहम भूमिका थींl इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया थाl

बता दें कि शुक्रवार को अमिताभ बच्चन ने एक थ्रो बैक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमें वह अपने बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन के साथ दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘इतने बड़े कैसे हो गए।’

आज आयी रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए है। जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, तथा आराध्या बच्चन के साथ घर के अन्य सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी गई है। उनके घर को अभी सीज कर दिया गया है क्योंकि घर मे तथा घर के आसपास सेनेटाइजर का छिड़काव किया जाना है। अस्पताल से आई जानकारी के अनुसार अभी अमिताभ बच्चन तथा अभिषेक बच्चन में कोरोना के आंशिक लक्षण पाये गए है तथा दोनों लोगो की हालत स्थिर है।
बॉलीवुड के महानायक के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए राजनीतिक नेताओं, क्रकेटर जगत के दिग्गत तथा आमजनो ने ट्विटर पर उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है । महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी दुआ की है। भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, बॉलीवुड अनुपम खेर, रवीना टंडन, बोमन ईरानी, खेल जगत से सचिन तेंदुलकर के साथ अन्य ने भी उनके सही होने की कामना की है, और हम सभी भी यही दुआ करते है कि बिग बी और अभिषेक बच्चन जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष सतमन्यु पुरवार का ह्रदय गति रुकने से निधन
Next: ऐश्वर्या राय बच्चन व बेटी आराध्या बच्चन सहित अनुपम खैर की माँ व भाई भी कोरोना पॉजिटिव

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar
  • Education

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d