Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Blhar news जिलाधिकारी ने औधोगिक क्षेत्र, कुमारबाग में प्लग एंड प्ले मोड में निर्माणाधीन टेक्सटाईल पार्क का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 3 August 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज चनपटिया स्टार्टअप जोन के समीप औधोगिक क्षेत्र, कुमारबाग में निर्माणाधीन टेक्सटाईल पार्क का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अभियंताओं एवं संवेदक को त्वरित गति से कार्य करते हुए कम से कम समय में सभी कार्यों को पूरा करने का निदेश दिया ताकि यहाँ अविलंब प्रोडक्शन चालू हो पाएं।

जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि टाइम लाइन के साथ वर्क प्लान तैयार करते हुए तेजी से कार्य कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि इस हेतु श्रमिकों की संख्या बढाएं, पाइलिंग मशीन का यूज करें। फाउंडेशन की ऊँचाई जलजमाव को देखते हुए समुचित किया जाय ताकि भविष्य में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

निरीक्षण के क्रम में संबंधित अधिकारी तथा संवेदक द्वारा बालू की उपलब्धता, बिजली की उपलब्धता आदि समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को तुरंत कारगर कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। निरीक्षण के क्रम में निर्माण स्थल के समीप बिजली के तार के एलाइनमेंट को सीधा करने एवं आवश्यकतानुसार पोल की ऊंचाई को बढ़ाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, विद्युत को दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी कठिनाई हो उसे साझा करें, हर संभव सहायता उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले को प्लग एंड प्ले मॉडल के तहत प्रोडक्शन हब बनाने की दिशा में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। चनपटिया स्टार्टअप जोन के समीप औधोगिक क्षेत्र, कुमारबाग में टेक्सटाईल पार्क का निर्माण तीव्र गति से कराया जाना है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है। तीव्र गति से कार्य करते हुए उसे जल्द से जल्द क्रियाशील कराना है। कार्यों का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्वक एवं बेहतर तरीके से कराना सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी चम्पारण जिले को प्रोडक्शन हब बनाना जिला प्रशासन का बहुत बड़ा ड्रिम है। इस ड्रीम को सफलीभूत कराने हेतु सभी को तत्परतापूर्वक कार्य करना होगा ताकि यहाँ के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध हो सके तथा आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य मिल सके। सभी को ऐसा प्रयास करना है कि बाहर के लोगों को पश्चिमी चम्पारण जिला रोजगार दे सके।

इस अवसर पर एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता, रवि प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव कार्यक्रम के दौरान दर्जनों छात्र बेहोश
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने श्रृंगवेरपुर में स्मृति वाटिका एवं गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.