Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews पुलिस का गलत आरोप लगाते हुए भ्रम फैलाने और अपने ही पिता से ठगी करने के मामले में दो गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 15 July 2025
BiharNews Two arrested for spreading confusion by making false allegations against the police and cheating their own father
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
12 जुलाई 25 को बेतिया पुलिस अधीक्षक के सरकारी मोबाइल पर एक मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें लिखा था कि “बुलेट कुमार पिता कन्हैया मुखिया ग्राम दक्षिणी पटजिरवा वार्ड नंबर 2 थाना श्रीनगर से डायल 112 की पुलिस के द्वारा जोगापट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा गांव के पास एक मोटरसाइकिल एवं दो देसी कट्टा के साथ वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया और डायल 112 के पुलिसकर्मियों के द्वारा 5000 रुपया लेकर छोड़ दिए तथा देशी कट्टा रख लिए तथा बोले कि 10000 और लाकर दोगे तब मोटरसाइकिल छोड़ेंगे।”BiharNews Two arrested for spreading confusion by making false allegations against the police and cheating their own father

इस मामले में पुलिस अधीक्षक बेतिया के निर्देश पर एसडीपीओ 2 रजनीश कांत प्रियदर्शी एवं थानाध्यक्ष श्रीनगर के द्वारा बुलेट कुमार के गांव पहुंच कर जांच पड़ताल की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि बुलेट कुमार द्वारा हम सभी गांव वाले से इस तरह की बात बताई है। बुलेट कुमार के पिता भी पुछताछ करने पर बताए कि मुझे भी मेरे बेटे द्वारा यह बात बताया गया है और अपना मोटरसाइकिल छुड़ाने के लिए 10000 रुपए की मांग की गई है।

बुलेट कुमार से कड़ाई से पुछताछ करने पर बताए कि जुआ खेलने के लिए मैं अपना मोटरसाइकिल को पुजहां के अशोक महतो पे0 बंधु महतो के पास बंधक रखकर 10000 रुपए लिए थे। परंतु जुआ में हार गया इसलिए मोटरसाइकिल छुड़ाने के लिए अपने पिताजी से 10000 रुपए लेने के लिए इस तरह का मनगढ़ंत कहानी बनाकर गांव वाले को बताया।BiharNews Two arrested for spreading confusion by making false allegations against the police and cheating their own father

श्रीनगर थाना द्वारा बंधक रखे गए मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है।

बेतिया पुलिस पर गलत आरोप लगाकर बेतिया पुलिस की छवि को धूमिल करने एवं संपत्ति को बंधक रखकर गैरकानूनी चीजों को प्रोत्साहन करने के आरोप में बुलेट कुमार पिता कन्हैया मुखिया एवं अशोक महतो पिता बंधु महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण में सर्वोत्कृष्ट स्तर प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Post navigation

Previous: Bihar News- जिलापदाधिकारी वैशाली ,श्रीमती वर्षा के सिंह द्वारा हाजीपुर प्रखण्ड(मुख्यालय)के औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया 
Next: Bihar News-राजापाकर ।प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर दक्षिणी पंचायत स्थित जहिंगरा टोला में अवस्थित मनोकामना हनुमान मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.