BiharNews 20 वर्षीय एक अज्ञात युवती का शव बरामद, नहीं हो सकी है शव की पहचान

BiharNews The body of an unknown 20-year-old girl was found, the body could not be identified
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
कुमार बाग थाना क्षेत्र के लखौरा ग्राम की भुकरहिया सरेह में पोखर के पास झाड़ी में 9 जुलाई बुधवार को पुलिस ने एक 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जी एम सी एच बेतिया भेज दिया। जिसकी हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया था।

BiharNews The body of an unknown 20-year-old girl was found, the body could not be identifiedसमाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सर्व सुमन ने बरामद अज्ञात शव के घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तदोपरांत कुमारबाग थाना का औचक निरीक्षण भी किया गया तथा थानाध्यक्ष एवं उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

BiharNews The body of an unknown 20-year-old girl was found, the body could not be identified

उक्त दोनों निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, DIU, थानाध्यक्ष कुमारबाग थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे ।

Trending News