BiharNews व्यय प्रेक्षकों की अध्यक्षता में निर्वाचन टीमों को दी गई विशेष ट्रेनिंग

BiharNews Special training given to election teams under the chairmanship of expenditure observers
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

जिला सभागार में व्यय प्रेक्षकों अनिल कुमार (विधान सभा क्षेत्र-01 से 05), विनय कुमार कंथेटी (विधान सभा क्षेत्र-06 से 09) द्वारा AEO, ΑΤ, VST, VVT, कॉल सेन्टर को प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में सभी टीमों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित पाये गये।BiharNews Special training given to election teams under the chairmanship of expenditure observers

लेखा दल को छाया प्रेषण पंजी में संधारण की जानकारी दी गई। प्रत्यार्शी के रजिस्टर की जाँच की विस्तृत जानकारी दी गई।

VST को विभिन्न सभा, जुलूस आदि के विडियोग्राफी की विस्तृत जानकारी दी गई।

VVT को VST के द्वारा रिकॉर्ड की गई सभी रैली आदि की सी०डी० को देखकर रिर्पोटिंग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के समय सहायक व्यय प्रेक्षक भी उपस्थित थे। कॉल सेन्टर 24×7 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।BiharNews Special training given to election teams under the chairmanship of expenditure observers

प्रशिक्षण के समय उप निर्वाचन पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग उपस्थित थे।

Trending News