BiharNews गंडक नदी के तेज धार में बैरिया प्रखंड अंतर्गत पीडी रिंग बांध थ्वस्थ, ग्रामीणों में दहशत

BiharNews PD ring dam under Bairia block is in good condition due to strong current of Gandak river, panic among villagers
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार सरकार की काड़ी नजर और जिला प्रशासन की लगातार निगरानी के बावजूद आखिरकार सोमवार की मध्य रात्रि बैरिया प्रखंड के पूजाहां पटजिरवा स्थित राणहा ग्राम के पास नीतीश नगर में गंडक नदी का पीडी रिंग बांध एकाएक थ्वस्थ हो गया और रणहा गांव जलमग्न हो गया ।

BiharNews PD ring dam under Bairia block is in good condition due to strong current of Gandak river, panic among villagers

आसपास के गांव में सोते समय अफरा तफरी व कोहराम मच गई और ग्रामीण अपने बाल बच्चों एवं मवेसियो के साथ सुरक्षित एवं और उंच्चे स्थानों की और भागने लगे। पीडी रिंग बांध करीब 20 से 25 फीट पानी में बह गया है और कई गांवों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कहीं से भरी जान माल की क्षति की कोई सूचना नहीं है। ऐसे तो हजारों लोग बेघर हो गए हैं और उनका सब कुछ बर्बाद हो गया है। इधर सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तथा बै‌रिया व श्रीनगर पुलिस दल बल के साथ बचाव राहत कार्य में जुट गयी है।वहीं सूचना पाकर जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय एवं बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने दलबल के साथ कटाव स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश देते हुए कड़ी चौकसी रखने का आदेश भी दिया।BiharNews PD ring dam under Bairia block is in good condition due to strong current of Gandak river, panic among villagers

Trending News