BiharNews 18 अक्टूबर को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से किन्नर माया देवी शाहिद एक दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने भरा नामांकन का पर्चा

BiharNews: On October 18, more than a dozen candidates including Kinnar Maya Devi Shahid filed their nomination papers from various assembly constituencies of the district.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमचंपारण।

विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 18 अक्टूबर को पश्चिम चंपारण के विभिन्न विधानसभा सीटों से करीब एक दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन-पत्र भरा, जिसमें मुख्य रूप से जिले के इतिहास में पहली बार किन्नर माया देवी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में ताल ठोक रही है।

BiharNews: On October 18, more than a dozen candidates including Kinnar Maya Devi Shahid filed their nomination papers from various assembly constituencies of the district. इसके अलावे वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र से जल- यू प्रत्याशी विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह, नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार पांडे, बेतिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बेतिया नगर निगम के महापौर श्रीमती गरिमा सिकरिया के पति रोहित शिकारिया,लौरिया विधानसभा क्षेत्र से जनसुरज प्रत्याशी सुनील कुमार, नौतन विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी विरेंद्र राव, बाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रामेश्वर यादव, बगहा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शेषनाग चौधरी, रामनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर राम, नौतन विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज प्रत्याशी संतोष चौधरी, बेतिया विधानसभा क्षेत्र से माले – रेड फ्लैग प्रत्याशी रविंद्र कुमार रवि, चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से जनसुरज प्रत्याशी त्रिपुरारी कुमार तिवारी आदि शामिल है।

BiharNews: On October 18, more than a dozen candidates including Kinnar Maya Devi Shahid filed their nomination papers from various assembly constituencies of the district.

वहीं बेतिया नगर निगम के मेयर पति रोहित शिकारिया ने काली धाम मंदिर में मां काली की पूजा अर्चना कर अपने हजारों समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।

Trending News