Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews मीडिया/एमसीएमसी कोषांग की बैठक में निष्पक्ष चुनाव की तैयारी पर विस्तृत समीक्षा

जनवाद टाइम्स 9 October 2025
BiharNews Media/MCMC Cell meeting reviews preparations for fair elections in detail
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अवसर पर आज मीडिया/एमसीएमसी कोषांग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता-सह-वरीय प्रभारी पदाधिकारी मीडिया/एमसीएमसी कोषांग, राजीव रंजन सिन्हा ने की। बैठक में कोषांग के नोडल पदाधिकारी, संबंधित अधिकारियों एवं सहयोगी कर्मियों ने भाग लिया।BiharNews Media/MCMC Cell meeting reviews preparations for fair elections in detail

बैठक के दौरान मीडिया/एमसीएमसी के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

अपर समाहर्ता-सह-वरीय प्रभारी पदाधिकारी मीडिया/एमसीएमसी कोषांग, राजीव रंजन सिन्हा ने कोषांग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि का रिकॉर्ड डिजिटल एवं भौतिक दोनों माध्यमों में संधारित किया जाए, ताकि पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे एक टीम भावना के साथ कार्य करें और निर्वाचन के दौरान मीडिया संबंधी समस्त कार्यों को सटीकता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करें, ताकि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में प्रसारित की जाने वाली सभी सामग्रियों पर सतत निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली सामग्री को चिन्हित कर तत्काल रिपोर्ट तैयार की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा प्रकाशित अथवा प्रसारित किए जाने वाले विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कोषांग के नोडल पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने को कहा कि विज्ञापन सत्यापन से संबंधित सभी अभिलेखों का संधारण सुव्यवस्थित रूप से किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके।BiharNews Media/MCMC Cell meeting reviews preparations for fair elections in detail

बैठक में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, मीडिया/एमसीएमसी कोषांग, पश्चिम चम्पारण, राकेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, अभिषेक मिश्रा, कोषांग के कर्मी मनोज कुमार, किशोर कुमार साह, प्रभाष कुमार, संजय कुमार उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त होने के इच्छुक अस्वस्थ कर्मियों की स्वास्थ्य जांच समाहरणालय अवस्थित विकास भवन के सभागार में 14 से 16 अक्टूबर तक
Next: Prayagraj News:स्वदेशी मेले में महिलाओं ने की करवाचौथ की खरीददारी और शाम को लोक गायन से कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.