BiharNews नरकटियागंज विधानसभा से जिले के इतिहास में पहली बार एक किन्नर ने ठोका ताल

BiharNews: For the first time in the history of the district, a transgender contested from Narkatiaganj Assembly.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
बड़ी खबर बेतिया से है जहां नरकटियागंज विधानसभा से किन्नर माया रानी ने चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में कौन कहे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। पश्चिम चंपारण के इतिहास में पहली बार किन्नर समाज के किसी व्यक्ति ने चुनाव लड़ने की घोषणा किया है।

BiharNews: For the first time in the history of the district, a transgender contested from Narkatiaganj Assembly. पिछले दिनों किन्नर माया रानी द्वारा घोषणा के बाद एक विशाल रैली निकाली गई। जिसमें प्रदेश के किन्नर समाज के साथ साथ स्थानीय लोग भी रैली में शामिल हुए। रैली नगर के गोपाला ब्रह्म स्थान से निकल कर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए धूमनगर चौक पर पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया। वही नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर माया रानी का स्थानीय लोगों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।

BiharNews: For the first time in the history of the district, a transgender contested from Narkatiaganj Assembly.

नरकटियागंज के लिए यह रैली ऐतिहासिक रही। गाजे बाजे के साथ निकली रैली में किन्नरों के डांस रैली को रोचक बना दिया था।

Trending News