Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 17 October 2025
BiharNews Fair, peaceful and transparent voting is the top priority of the district administration: District Election Officer
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिले के प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के जिला संवाददाताओं/ब्यूरो प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।BiharNews Fair, peaceful and transparent voting is the top priority of the district administration: District Election Officer

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफल निर्वाचन सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षित सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर उसे तत्काल जिला प्रशासन के संज्ञान में लाएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने बताया कि जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलास्तर से लेकर पंचायत स्तर तक व्यापक स्तर पर स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से मतदाता जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाया जा सकता है, जिससे अधिक से अधिक मतदाता मतदान में भाग लें।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मीडिया प्रतिनिधियों को निर्वाचन कार्यों से संबंधित प्रेस विज्ञप्तियाँ, फोटो एवं वीडियो सामग्री मीडिया कोषांग द्वारा नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही मतदान एवं मतगणना केन्द्रों पर मीडिया कवरेज हेतु प्राधिकार पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया भी जारी है।

बैठक के दौरान उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने निष्पक्ष चुनाव संचालन से संबंधित अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए, जिनका समुचित उत्तर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिया गया।BiharNews Fair, peaceful and transparent voting is the top priority of the district administration: District Election Officer

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्रीमती नगमा तबस्सुम, नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: BiharNews स्वीप कोषांग के नेतृत्व में निकला वॉकथॉन
Next: BiharNews भाजपा,माले सहित आधा दर्जन प्रत्याशियों नामांकन- पत्र भरा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.