Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

BiharNews – शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला पदाधिकारी गंभीर

जनवाद टाइम्स 20 August 2025
BiharNews - शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला पदाधिकारी गंभीर
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के सभी शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि (अध्यक्ष/महासचिव), प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुयी।

BiharNews - शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला पदाधिकारी गंभीर

इस बैठक में शिक्षकों के वेतन भुगतान, अनुकम्पा पर नियुक्ति, मातृत्व अवकाश का उपभोग करने वाले शिक्षिकाओं के वेतन भुगतान, एसीपी/एमएसीपी लाभ, चिकित्सावकाश, अर्जितावकाश एवं बकाया वेतन भुगतान से संबंधित अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में शिक्षक संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा विशिष्ट शिक्षकों का सशर्त वेतन निर्धारण, पूर्व में कतिपय कारणों से शिक्षकों के स्थगित वेतन चालू करने, शिक्षकों के वेतन ई.पी.एफ. मद में कटौती की गई राशि का अद्यतन किया जाना, शिक्षक स्थानान्तरण एवं सेवा पूर्व प्रशिक्षित शिक्षकों का प्रशिक्षित अंतर बकाया वेतन का भुगतान इत्यादि अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त सभी मुद्दों पर विभागीय नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करने का निदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, प० चम्पारण को दिया गया। साथ ही निदेश दिया गया कि प्रत्येक माह शिक्षक संगठन प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें शिक्षकों की समस्या एवं उसका निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने शिक्षक प्रतिनिधियों से कहा कि आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में आप सभी का स्वागत है। शिक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और शिक्षकों के बिना शिक्षा व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती। आप सभी समाज के निर्माणकर्ता हैं और भविष्य की पीढ़ियों को दिशा देने का कार्य करते हैं।

मुझे यह जानकर संतोष है कि वर्तमान में अधिकांश शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान मिल रहा है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। फिर भी जो लंबित मुद्दे हैं जैसे कि अनुकम्पा पर नियुक्ति, अवकाश के दौरान वेतन भुगतान, एसीपी/एमएसीपी का लाभ, बकाया वेतन, स्थानांतरण एवं अन्य प्रशासनिक विषय इन सभी का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक माह शिक्षक संगठन प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित होगी, ताकि आपके सुझाव और समस्याएँ सीधे सामने आ सकें और उनका समाधान शीघ्र किया जा सके।

मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि धैर्य रखें, प्रशासन आपकी हर जायज़ मांग को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। आप समाज और बच्चों के भविष्य निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। शिक्षकों की भूमिका जितनी सशक्त होगी, जिले की शिक्षा व्यवस्था उतनी ही मजबूत बनेगी। आप सभी का सहयोग और धैर्य प्रशंसनीय है। जिला प्रशासन हमेशा शिक्षकों के साथ खड़ा है और आगे भी रहेगा।

शिक्षक संगठन प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान में शिक्षकों को ससमय वेतन भुगतान हो रहा है। शिक्षकों की समस्याओं को सुना जा रहा है और निराकरण कराया जा रहा है, जो अत्यंत ही सराहनीय है। प्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु शिक्षकों द्वारा हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रविन्द्र कुमार, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, राकेश कुमार सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक संगठनों के अध्यक्ष/महासचिव उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: BiharNews – शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला पदाधिकारी गंभीर
Next: Bihar News : हॉकी के प्रति जोश जगाने बेतिया पहुंची एशिया कप 2025 की ट्रॉफी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.