Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 9 October 2025
BiharNews: A review meeting of election preparations was held under the chairmanship of the District Election Officer.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चम्पारण।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार द्वारा की गई।BiharNews: A review meeting of election preparations was held under the chairmanship of the District Election Officer.

बैठक में जिलास्तर पर गठित सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी तथा जिले के सभी निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन कार्य से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की तथा प्रत्येक कोषांग से कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है, इसलिए सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण, सामग्री प्रबंधन, वाहन व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, संचार एवं वीवीपैट–ईवीएम से संबंधित तकनीकी व्यवस्थाओं को समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान समन्वय, सतर्कता और अनुशासन अत्यंत आवश्यक हैं। प्रत्येक कोषांग यह सुनिश्चित करे कि उसकी जिम्मेदारी से संबंधित सभी व्यवस्थाएँ स्थल निरीक्षण के साथ अद्यतन रहें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।BiharNews: A review meeting of election preparations was held under the chairmanship of the District Election Officer.

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व), उप विकास आयुक्त, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री प्रबंधन, परिवहन, स्वीप, विधि-व्यवस्था सहित अन्य कोषांग के प्रभारी अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: BiharNews सौरभ तिवारी हत्याकांड के अभियुक्त दुर्दांत सुधीर पांडे गिरफ्तार
Next: BiharNews मतदान कर्मियों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026

Latest News

  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.