Bihar News: वैशाली में मुखिया पर नाबालिग से गलत हरकत का आरोप, FIR दर्ज

IMG-20260126-WA0039
Share News

वैशाली (बिहार): हाजीपुर प्रखंड के काशीपुर चकबीबी पंचायत के मुखिया अर्जून सिंह पर एक नाबालिग लड़के के साथ गलत हरकत करने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगा है। मामले में बरांटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Bihar News: वैशाली में मुखिया पर नाबालिग से गलत हरकत का आरोप, FIR दर्ज

प्राथमिकी के अनुसार, घटना 9 फरवरी की बताई जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि नाबालिग लड़का किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी लेने के लिए मुखिया से संपर्क में था। आरोप है कि जानकारी देने के बहाने उसे वार्ड संख्या 12 स्थित कचरा भवन के पास बुलाया गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वहां पहुंचने पर मुखिया ने लड़के को जबरन अंदर ले जाकर गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। किसी तरह लड़का वहां से निकलकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पीड़ित के पिता की शिकायत पर बरांटी थाना में कांड संख्या 78/26 दर्ज किया गया है। थाना स्तर पर मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश बताया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कुछ मामले दर्ज होने की बात सामने आई है, जिसकी भी जांच की जा रही है।

Trending News